वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर दुख जताते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

शेयर करें

भिलाई // प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। युवावस्था से लेकर अब तक लगभग 43 वर्षों तक साथ में कार्य करने के बाद आज भसीन जी के निधन से श्री पाण्डेय भावुक हो उठे। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि भसीन जी मुझे नेताजी और मैं उन्हें भइया कहकर संबोधित करते थे। हमारे बीच हमेशा पारिवारिक रिश्ते रहे हैं, मेरे जीवन में उनकी भूमिका एक बड़े भाई के रूप में रही है। विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने हमेशा किसी भी समस्या का हल निकालने का पूरा प्रयास किया है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, मैंने अपने परिवार के अहम सदस्य को खोया है।

श्री पाण्डेय ने बताया कि हमने जनता पार्टी के दौर से ही साथ में कार्य किया है। जनसंघ और फिर भारतीय जनता पार्टी में भी हमने साथ में कार्य किया है। श्री भसीन संगठन और प्रशासन में अच्छी पकड़ रखते थे और बहुत ही धैर्यवान थे, जिसके चलते जिला भाजपा संगठन में उन्हें मंत्री, महामंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी दी गई। एक अच्छे जनप्रतिनिधि में जो गुण होने चाहिये वो सारे गुण भसीन जी में थे। श्री पाण्डेय ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन में सदैव उनका साथ मुझे मिला है, मैं पहली बार विधायक बन तब उन्होंने मेरे प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। किसी भी कार्य को पूर्णतः प्रदान करने की कला में भसीन जी माहिर थे। भिलाई ने आज एक सौम्य स्वभाव के निष्ठावान और प्रिय जनप्रतिनिधि को खोया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, मेरी यही प्रार्थना है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply