जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय पूजा अर्चना कर भिलाईवासियों की समृद्धि कामना की

शेयर करें

भिलाई // महाप्रभु की रथयात्रा आज सेक्टर -4 श्री जगन्नाथ मंदिर से निकाली गई। इस दौरान श्री जगन्नाथ समिति के तत्वाधान में छेरा- पंहरा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ तत्पश्चात मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की रथयात्रा निकाली गई। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने छेरा पंहरा की रस्म निभाई। उन्होंने स्वामी जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की पूजा अर्चना कर भिलाईवासियों की समृद्धि की कामना करते हुए सबको शुभकामनाएं दीं।

ट्विनसिटी में रथयात्रा पर्व आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री बलभद्र, माता सुभद्रा तथा महाप्रभु श्री जगन्नााथ जी को काष्ठ निर्मित सुंदर व भव्य रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन दिये। पगड़ी रस्म के बाद रथ के समक्ष परंपरा अनुसार छेरा-पंहरा कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय द्वारा संपन्न किया गया। इस दौरान ओडिशा के दुलदुली कलाकारों ने अपने वाद्य यंत्र व नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। झांझ, मंजीरे, ढोल, मृदंग बजाते कीर्तन दल तथा भक्ति संगीत के धुन में नाचते-गाते भक्त जनों ने भाव-विभोर होकर रथ खींचा। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है।

रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है। ऐसे त्यौहार हम सबको एकसूत्र में बंधने का अवसर देते हैं और आपसी सौहार्द्र बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ हम सबके स्वामी है, वो हमेशा हमें देते हैं। हम सभी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।

  • Related Posts

    अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से सशक्त होगी पुलिस विवेचना
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक…

    और पढ़ें
    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। माओवाद के अंत के बाद जिला तेजी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *