जे ई ई एडवांस में प्रयास के 57 विद्यार्थियों ने किया क्वालीफाई

शेयर करें

रायपुर // जे.ई.ई. एडवांस 2023 की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जेईई एडवांस 2023 के घोषित परिणामों में इस वर्ष जेईई एडवांस परीक्षा में बैठे प्रयास आवासीय विद्यालय के 141 विद्यार्थियों में से 57 ने क्वालीफाई किया है। इसमें से 28 विद्यार्थियों का आईआईटी और 29 का एनआईटी में चयन संभावित है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आदिम जाति तथा अनुसूचित विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 सफलता पाने वाले विद्यार्थियों में प्रयास बालक आवासीय विद्यालय रायपुर का परिणाम सबसे अच्छा रहा हैै। यहां से जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल 31 विद्यार्थियों में से 15 ने एडवांस क्वालीफाई किया है। इनमें से 10 का आईआईटी और 06 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर के परीक्षा में बैठे 19 में से 07 बच्चों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है। इनमें से 04 का आईआईटी एवं 02 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास अंबिकापुर के परीक्षा में बैठे 07 में से 02 बच्चे ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है। प्रयास दुर्ग के परीक्षा में बैठे 24 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है तथा 05 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास कांकेर के परीक्षा में बैठे 14 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवासं क्वालीफाई किया एवं 04 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास जशपुर के परीक्षा में बैठे 13 में से 02 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया एवं 04 का एनआईटी में चयन संभावित है।

    इसी प्रकार प्रयास कोरबा के परीक्षा में बैठे 08 विद्यार्थियों में से 02 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास बिलासपुर के परीक्षा में बैठे 12 विद्यार्थियों में से 01 का एनआईटी में चयन संभावित है। प्रयास जगदलपुर के परीक्षा में बैठे 13 विद्यार्थियों में से 02 ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया एवं 05 का एनआईटी में चयन संभावित है।

इसके अलावा प्रयास के पूर्व वर्ष के ड्रापर 04 विद्यार्थियों जिनमें रायपुर के 03 और अंबिकापुर के 01 छात्र ने आईआईटी के लिए क्वालीफाई किया है। इसी प्रकार विभागीय राजीव गांधी युवा उत्थान योजना (पीईटी/पीएमटी कोचिंग) से 04 विद्यार्थियों का आईआईटी में चयन होने की संभावना है। इस प्रकार इस वर्ष कुल 36 विद्यार्थियों का आईआईटी में चयन होने की संभावना है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभाग के सचिव डी. डी. सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply