समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी : उमरे

शेयर करें

जामुल // भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल के द्वारा संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहेब अंबेडकर की 132वीं जयंती लीला चौरा जामुल में मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप दिलेश्वर उमरे राष्टीय स्वयंसेवक संघ विभाग शारिरिक शिक्षण प्रमुख दुर्ग विभाग, एवं मुख्य अतिथि के रुप में बिजेन्द्र सिंह भाजपा जिला मंत्री भिलाई जिला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियो द्वारा बाबा अंबेडकर जी के ऊपर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया ।

श्री उमरेे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कीबाबासाहेब अंबेडकर दबे कुचले समाज को अधिकार दिलाने के लिए संगठित कर संघर्ष कर रहे थे। बाबासाहेब ने समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी। हमारे समाज में मनुष्यों के साथ भेद-भाव किया जाता है, समानता का व्यवहार नहीं किया जाता। बाबा साहेब सहित देश के अनेक महापुरूषों ने भारतीय समाज की इस बुराई को महसूस किया और इसके विरूद्ध लड़ाई लड़ी। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलितों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।
बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता का अवसर देता है। संविधान के चलते हमें आरक्षण मिला। बाबा साहेब ने समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया।अंतिम समय में उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया और प्रज्ञा, करुणा व मैत्री का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने जो भी कार्य किए सब मील का पत्थर साबित हुए।

श्री सिंह ने बताया कि बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से जाना जाता है। वह एक अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक थें, जिन्होंने दलित समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, उन्होंने अपना जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया। उन्होंने दलित वर्गों के उत्थान के लिए पुरजोर कोशिश की ।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने की एवं आभार मंडल महामंत्री बंटी गुप्ता ने की। जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर, मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी, अनुसूचित जाति प्रदेश मंत्री संतोष मार्कण्डे, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष दुर्ग चंद्रप्रकाश मंडल, पार्षद दीपक गुप्ता , पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत देवांगन, संजय शर्मा, महामंत्री नूतन वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अरुण यादव, दीदी अनिता साहू, कोषाध्यक्ष सुभाष पंचाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, कुलेश्वर पटेल, होमी छाबड़ा एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply