दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की सहमति एवं मंडल भाजपा अध्यक्षों की अनुशंसा पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी ने दुर्ग संगठन जिले के मंडलों में महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्तियां की है। महिला मोर्चा की नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निम्नानुसार है :-
मंडल – अध्यक्ष
गंजपारा सदर – श्रीमती गीता वर्मा
चंडी शितला – श्रीमती शीतल जांगिड़
बोरसी कसारीडीह – श्रीमती झरना वर्मा
अंजोरा – श्रीमती सुषमा यादव
उतई – श्रीमती शितला ठाकुर
मध्य पाटन – श्रीमती निशा सोनी
उत्तर पाटन – श्रीमती गायत्री साहू
दक्षिण पाटन – श्रीमती शैलेन्द्री मंडावी
जेवरा – श्रीमती सुशील साहू
अहिवारा – श्रीमती लाखेश्वरी वर्मा
धमधा – श्रीमती श्वेता शर्मा
बोरी लिटिया – श्रीमती सुनीति साहू
नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कमजोर कानून व्यवस्था के कारण महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध और बढ़ती शराबखोरी से टूटते परिवार कांग्रेस की देन है, प्रदेश की महिलाओं का सुखचैन छिन चुका है, गांव से लेकर शहरों तक लगातार अत्याचार और अनाचार की खबरें रोज सुर्खियों में रहती है। गांव गांव में अवैध शराब बिक्री के कारण महिलाओं की शांति खत्म हो चुकी है। गंगाजल हाथ में लेकर शपथ लेने के बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार शराब बंदी से मुकर चुकी है। पिछले साढ़े 4 सालों में शराब की बिक्री 4 गुना बढ़ गई है ऐसी महिला विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिला मोर्चा पूरी शक्ति के साथ मैदान में उतर कर विरोध करे।










