मुख्यमंत्री ने ग्राम पुरई में संयुक्त परिवार के साथ किया भोजन, आम के नूनचरा अचार और अलसी के भुरके का लिया स्वाद

शेयर करें

दुर्ग // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में किसान देवनाथ साहू के संयुक्त परिवार के बीच उनके घर पर भोजन किया।

24 लोगों के संयुक्त परिवार के सभी सदस्यों ने आदर सम्मान के साथ मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। परिवारजनों ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथि गणों को घर में बना हुआ सात्विक भोजन परोसा। भोजन की थाली में आम के नूनचरा अचार और अलसी के भुरके ने मुख्यमंत्री का विशेष रुप से ध्यान आकर्षण किया और उन्होंने आत्मीयता के साथ इनको स्वाद का आनंद लिया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजेंद्र साहू जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष व अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

अतिथिगणों को कांसे की थाली में बिजौरी, पापड़, कढ़ी, चेच भाजी, मुनगा और आलू चना की सब्जी, चावल ,रोटी ,दाल के साथ साथ  मीठे में  सेवई और अनरसा भोजन स्वरूप परोसा गया। परिवार के सदस्य श्री सुरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री को अपने परिवार के बीच पाकर पूरे परिवार के लोग प्रसन्न हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply