कांग्रेस के पास अब केवल एक मुद्दा रह गया है कि प्रधानमंत्री के लिए निकृष्टतम टिप्पणियां की जाएं : चंदेल

शेयर करें

दुर्ग // छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कांग्रेस सरकार के जय भारत सत्याग्रह को एक परिवार की चरण वंदना बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब केवल एक ही मुद्दा रह गया है कि किसी भी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हर स्तर पर निकृष्टतम टिप्पणियां करके प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई जाए।

नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि सूरत कोर्ट के फैसले के मद्देनजर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस में अमर्यादित और अलोकतांत्रिक आचरण के प्रदर्शन की होड़-सी मची हुई है और किसी तरह अपने सियासी वजूद को बचाने के लिए वह ‘मोदी हटाओ’ के एजेंडे के तहत जय भारत सत्याग्रह जैसी जनाधारविहीन कवायद करने में लगी है। श्री चंदेल ने कांग्रेस से सवाल किया है कि उसे आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इतनी ईर्ष्या क्यों हैं? क्या सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर भारतीय सेना द्वारा खत्म करने के कारण कांग्रेस ‘मोदी हटाओ’ अभियान चला रही है? जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करके कश्मीर को भारतीय राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ा जाना ही क्या कांग्रेस को ईर्ष्यालु बना रहा है? कांग्रेस बताए कि तीन तलाक कानून खत्म कर मुस्लिम समाज की आधी आबादी को तलाक के संत्रास से मुक्त करके मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा, स्वाभिमान और प्रगति के साथ जीने का अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का अंध विरोध किया जा रहा है? प्रभु श्री राम को काल्पनिक चरित्र बताकर राम मंदिर निर्माण के मार्ग को बाधित करने के कांग्रेसी षड्यंत्रों को विफल करके अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी कांग्रेस के टारगेट बने हैं?

नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने माना था कि उनकी सरकार 1 रुपया भेजती है तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचता है लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री मोदी डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम के तहत 1 रूपए भेजते हैं तो इस योजना में खोले गए जनधन खातों में लोगों को पूरा 1 रुपया जमा हो रहा है, क्या कांग्रेस के लोग इसमें अपनी दलाली नहीं मिलने के कारण मोदी हटाओ की चिल्लपौं मचा रहे हैं? उन्होंने कहा कि देश संकट से जूझ रहा होता है, तब कांग्रेस के आका चीन के नेताओं अधिकारियों के साथ गुप्त बैठकें और भोजन करते हैं और प्रधानमंत्री श्री मोदी चीन के भारत विरोधी इरादों को नेस्त-ओ-नाबूद कर रहे हैं, क्या इसलिए कांग्रेस प्रधानमंत्री श्री मोदी को हटाने की साजिश रच रही है? श्री चंदेल ने कहा कि हमें 200 वर्षों तक गुलाम बनाकर रखने वाले अंग्रेजों के देश में जाकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाकर और दूसरे देशों से भारत में हस्तक्षेप करने की अपील करके राजनीतिक निर्लज्जता और अपरिपक्वता का जो परिचय दिया उस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए क्या कांग्रेस प्रधानमंत्री श्री मोदी को हटाने के लिए विलाप कर रही है? देश को देश को टुकड़े-टुकड़े करने की बात करने वालों के साथ खड़ी कांग्रेस नजर आती है और प्रधानमंत्री श्री मोदी उसे रोकते हैं क्या इसलिए मोदी को हटाने की रट लगाई जा रही है?

नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि नितांत कानूनी कार्रवाई और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अमर्यादित आचरण करके अदालत और संविधान का खुलेआम अपमान कर रही है। कांग्रेस का एक ही एजेंडा अब रह गया है कि मोदी को हटाओ। श्री चंदेल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस से सवाल किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए गरीबों को आवास मिल रहा है, जल जीवन मिशन के जरिए हर घर में शुद्ध जल की आपूर्ति हो रही है, गरीब और जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सहायता मुहैया कराई जा रही है, कोरोना आपदा के समय से लाखों गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से छत्तीसगढ़ का ग्रामीण जनजीवन आसान और खुशहाल है, क्या इन्हीं सबके लिए कांग्रेस प्रधानमंत्री श्री मोदी के खिलाफ ऊलजलूल बयानबाजी कर रही है? श्री चंदेल ने कहा कि शर्म तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को महसूस होनी चाहिए कि उसकी प्रदेश सरकार ने केंद्र की योजनाओं का सत्यानाश करके और गरीबों के लिए केंद्र द्वारा दिए गए चावल में हजारों करोड़ का घोटाला करके अपने राजनीतिक चरित्र की गिरावट का प्रदर्शन किया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply