लॉटरी पद्धति से दुकान एवं चबूतरा का हुआ आबंटन, 25 लोगो मिला विभिन्न योजनाओं के तहत दुकान व चबूतरा

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित दुकान व चबूतरा का आबंटन आज लॉटरी के माध्यम से किया गया। पात्र हितग्राहियों को आबंटन के तहत दुकान व चबूतरा मिला है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 50 दुकाने दीनदयाल पुरम खुर्सीपार, कुरूद, घासीदास नगर, जवाहर नगर, अर्जुन नगर, राधिका नगर, मदर टेरेसा नगर, संतोषी पारा, गौतम नगर के क्षेत्रों में रिक्त थी तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 3 चबूतरा व महिला समृद्धि योजना के तहत 7 दुकाने रिक्त थी।

जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सभी के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 41 आवेदकों ने राशि जमा की थी। जिन आवेदकों ने राशि जमा की थी उन्हें आज लॉटरी में शामिल किया गया। लॉटरी में शामिल होने वाले 25 हितग्राहियों को दुकान तथा चबूतरा आबंटित किया गया। महापौर नीरज पाल तथा निगम रोहित व्यास ने योजनाओं के तहत रिक्त दुकान और चबूतरा को आबंटन करने के निर्देश दिए थे।

इसके तहत आज निगम के सभागार में नगरीय नियोजन व भवन अनुज्ञा विभाग के प्रभारी साकेत चंद्राकर, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, राजस्व अधिकारी श्रीनिवास पटेल, आवास व योजना के प्रभारी विद्याधर देवांगन आदि मौजूदगी में लॉटरी के माध्यम से दुकान तथा चबूतरा का आबंटन किया गया। दुकान और चबूतरा मिलने से हितग्राहियों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई तथा निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply