बूथ सशक्तिकरण अभियान विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा – भूपेंद्र सवन्नी

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल की प्रमुख उपस्थिति एवं जिला भाजपा जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंचासीनों दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू ,दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास, साजा विधानसभा प्रभारी संजू नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक शामिल रहे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं के द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई साथ ही साथ पूर्व में संपन्न हो चुके अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी प्राप्त की गई l

इस अवसर पर भाजपा संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने दुर्ग संभाग के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कहा कि मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन में दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा दुर्ग जिले से की सहभागिता रही, जिसके लिए प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने भी दुर्ग जिले को लेकर संतोष और हर्ष व्यक्त किया है, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हुआ वृहद आंदोलन छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा मेगा शो था और इस आंदोलन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में और तेजी से माहौल में परिवर्तन आया है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने जो वादाखिलाफी की है उसे अब हमें और तीव्र गति से लोगों को अवगत कराना है। प्रदेश का वह हर क्षेत्र जहां हितग्राही केंद्र सरकार की योजनाओं से महरूम है उसे केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु प्रेरित करना है ताकि भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके। बूथ सशक्तिकरण अभियान की सफलता ही हमारी विधानसभा की जीत सुनिश्चित करेगा इस अभियान को अपनी पूरी ताकत लगाकर इसे सफल बनाना है|

जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने बुथ सशक्तिकरण अभियान की मंडल वार समीक्षा की प्रत्येक मंडल अध्यक्षों से शक्ति केंद्र की बैठक, बूथों की बैठक और उन बैठकों में महामहिम राष्ट्रपति जी का अभिभाषण वाचन , एवं दी गई पुस्तिका भरी गई है कि नहीं जानकारी प्राप्त की मंडलों में वॉल राइटिंग का कार्य की भी समीक्षा की गई और मंडल अध्यक्षों से संख्या ली गई और आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा आप सभी इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और पार्टी के द्वारा तय किए गए कार्यक्रम को सफल बनाएं
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने प्रस्तावना अभिभाषण में कहां की पार्टी के द्वारा जो हम सभी को दायित्व प्रदान किया गया है उस पर हम सभी को खराब करना है अब हम सभी को डु एंड डाइट की स्थिति में ही काम करना पड़ेगा सभी को अपने दायित्व पर खरा उतरना होगा l

बुथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पार्टी के द्वारा लगातार काम किया जाता रहा है लेकिन इस बार बुथ सशक्तिकरण अभियान पार्टी ने अपनी सारी गतिविधियों पर रोकथाम लगा दी है अभियान की सफलता ही हमारी विधानसभा की जीत का घोतक होगी मुझे यकीन है आप सभी इस पर सफल होंगे
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया और आभार जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया l

आयोजित बैठक मे वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, राजेश ताम्रकार, डॉ शरद अग्रवाल, उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार ,विनायक नातू, दिलीप साहू, अलका बाघमार, मंत्री बोधन यादव, रोहित साहू, आशीष निंमजे, अमिता बंजारे, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी शाह कार्यालय मंत्री मदन वढ़ाई प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, सह प्रभारी नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र राजपूत, सह संयोजक राहुल कुमावत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प संयोजिका बानी सोनी जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष सोनी सचेंन सिंह राजपूत संजय बोहरा मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर सुनील साहू, दीपक चोपड़ा, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार, गिरेश साहू, फत्ते वर्मा ,कृष्णा पटेल, रोहित राजपूत, मंडल महामंत्री संदीप जैन आसिफ अली सोनू राजपूत सशक्तिकरण जिला सह प्रभारी चंद्रशेखर बंजारे किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साजन जोसेफ रोमनाथ साहू गणेश निर्मलकर अंजू तिवारी मौसमी ताम्रकार दिनेश्वरी तुरकर भोमराज जैन अनूप सोनी शीतल जांगिड़ बलराम साहू दिनेश पटेल मीनाक्षी महोबिया विजय डडसेना सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे l

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply