हनोदा,धनोरा,महमरा,चिखली,अंजोरा के अलावा 5 गांवों को निगम क्षेत्र में शामिल किये जाने मेयर इन काउंसिल में मिली स्वीकृति

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर हॉल में मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल के अध्यक्षता और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर की मौजूदगी में विकास कार्यों सहित अन्य विषयों को लेकर आयोजित की गई।बैठक में मौजूद एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, ऋषभ जैन, जयश्री जोशी,हमीद खोखर,सत्यवती वर्मा,भोला महोविया,शंकर ठाकुर, मनदीप सिंह भाटिया,अनूप चंदनिया, सुश्री जमुना साहू उपायुक्त मोहेंद्र साहू आदि मौजूद थे।बैठक में अहम मुद्दो पर चर्चा की गई,बता दे कि वर्ष 2023-24 के आय व्यय अनुमान पत्रक पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त फिल्टर प्लांट 24,42 एवं 11में पेयजल शुद्धि करण हेतु एलम खरीदी को भी स्वीकृति प्रदान की गई।मिनीमाता चौक से अंडा मार्ग में आ रहे पाइप लाइन को शिप्टिंग पर 76.83 लाख के प्रस्ताव को परिषद में प्रस्तुत किया गया। कसारीडीह तालाब सौंदर्यकरण एवं गोकुलनगर गौठान में आवश्यक सुविधा कार्य एवं निर्माण हेतु निविदा की न्यूनतम दर को स्वीकृति प्रदान की गई।शहर में गन्ना रस विक्रेताओं से पूर्व वर्ष के अनुसार 4840/ तीन माह के लिए दर की स्वीकृति दी गई। निगम क्षेत्र में विकास की संभावना को देखते हुए 10 गांव हनोदा, धनोरा, महमरा,चिखली,जेवरा सिरसा,अंजोरा,पिसेगांव,कोलिहापुरी,मोहलाई,कोटनी के अतिरिक्त कोड़िया, चंदखुरी एवम खपरी गांव को दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।

इसके अतिरिक्त 15 वे वित्त के अलावा राजेन्द्र पार्क के संचालन व्यवस्था को स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित करने राजस्व आय को बढ़ाने पर गहन चर्चा परिषद में की गई। इसके साथ ही सफाई व्यवस्थाओं के अलावा राजस्व की स्थित के साथ साथ एमआईसी सदस्यों के साथ विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई।बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर,एसडी शर्मा, आरके पांडेय,जितेंद्र समैया,आरके पालिया,प्रकाशचंद थवानी,संजय ठाकुर,राजकमल बोरकर,जावेद अली,शरद रत्नाकर,थानसिंह यादव आदि मौजूद रहें।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply