मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर भिलाई निगम द्वारा शीघ्रता से अमल करना हुआ प्रारंभ, 60 करोड़ से शहर में होंगे अनेकों काम, 500 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

शेयर करें

भिलाई // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भिलाई निगम को 60 करोड़ की राशि विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के लिए देने की घोषणा की है। इसी तारतम्य में भिलाई निगम ने इस पर शीघ्रता से अमल करना प्रारंभ कर दिया है। घोषणा के तहत महिलाओं को रोजगार की दिशा में जोड़ने के लिए भिलाई शहर में आजीविका केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। इसके लिए आज महापौर नीरज पाल व निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया तथा स्पॉट पर ही पूरी प्लानिंग को लेकर चर्चा भी की।

आजीविका केंद्र में 500 महिलाओं को रोजगार मिल पाएगा। शीघ्र ही निगम इस पर कार्य करेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत युवाओं के रोजगार पर भी काम होंगे, इसके लिए भिलाई निगम में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ बनाए जाएंगे। रीपा की तर्ज पर अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क बनाए जायेंगे। मार्केट क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे, आधुनिक शौचालय के निर्माण के साथ ही इसमें प्रकाश की व्यवस्था के इंतजाम भी होंगे। बीपी, शुगर, रक्त परीक्षण आदि के लिए भिलाई में 50 किओस्क की स्थापना होगी।

भिलाई में विश्व स्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन बनेगा इसके साथ ही सिविल अस्पताल सुपेला में आधुनिकीकरण के कार्य होंगे। कचरा कलेक्शन की व्यवस्था बेहतर करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ई रिक्शा/ई कार्ट की व्यवस्था की जाएगी। आज निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, उप अभियंता अर्पित बंजारे तथा प्रकृति जगताप आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply