नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शेयर करें

भिलाई ।। नगर पालिक निगम भिलाई में आज समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त रोहित व्यास ने निगम में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा किए। प्रमुख रूप से अनाधिकृत विकास व निर्माण के नियमितीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अभी समय सीमा दिया गया है उसके अंतर्गत ऐसे सभी लोग अपना आवेदन कर शीघ्रता से नियमितीकरण करा ले।
लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में किया जाए जिस अधिकारी के कारण विलंब होगा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी , विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सभी सेवाओं के कार्यों को समय अवधि में पूरा किया जावे, शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाते हुए उन्हें पूरा लाभ दे , उन्होंने कहा कि मितान योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों पर निराकरण समय अवधि में करना सुनिश्चित किया जाए , आने वाली गर्मी को देखते हुए पीने की पानी की समस्या निगम क्षेत्र में कहीं भी न हो, निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की परेशानी नागरिकों को नहीं आवे इसलिए अभी से कार्य योजना बनाकर पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। हैंडपंपों का संधारण किया जाए। सहायक अभियंता व उप अभियंता फील्ड स्तर पर अभी से इसकी मॉनिटरिंग करें।

समीक्षा बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, डीके वर्मा,जोन आयुक्त राजेंद्र नायक,अमिताभ शर्मा, ऐसा लहरें, पूजा पिल्ले, खिरोंद्र भोई, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर , स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, इत्यादि उपस्थित थे

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply