अयोध्या का हो ऐसा विकास कि आने वाली पीढ़ी में हो कम से कम एक बार यहां आने की इच्छा : PM मोदी

शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शनिवार को रामनगरी अयोध्या के विकास को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिया और अयोध्या विकास योजना की समीक्षा की। बैठक में पीएम मोदी के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अन्य 13 सदस्य बैठक में शामिल हुए। सीएम योगी के अलावा दोनो डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी बैठक में जुड़ें। इसके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नील कंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह भी बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि “अयोध्या को एक ऐसा शहर है जो हर भारतीय की सांस्कृतिक चेतना में बसा है, इसलिए इसमें परंपराओं की झलक दिखनी चाहिए।पीएम मोदी ने अयोध्या के विकास को ध्यान में रखते हुए यहा विकास कार्य योजना की समीक्षा की और कहा कि, अयोध्या एक आध्यात्मिक शहर है, इसलिए इसके भविष्य का बुनियादी ढांचा कुछ इस तरह का होना चाहिए, जो यहां आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के साथ-साथ सभी के लिए फायदेमंद हो।”वहीं पीएम मोदी ने कहा कि, “अयोध्या का विकास कुछ इस तरह से होना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी के मन में अपने जीवन में कम से कम एक बार अयोध्या आने की इच्छा महसूस हो।” प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि भगवान राम में लोगों को साथ लाने की जिस तरह की क्षमता थी, उसी तरह अयोध्या के विकास कार्यों में जन भागीदारी होनी चाहिए, खासतौर से युवाओं की। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में युवाओं के कौशल का लाभ उठाना चाहिए।

  • Related Posts

    शादी के लिए 17 करोड़ का पैलेस..फिर मंगेतर ने खाई में क्यों धकेला
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले पर एक दर्दनाक हादसे में 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत खबर आई…

    और पढ़ें
    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *