मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ‘होली मिलन समारोह‘ में हुए शामिल

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत आज छत्तीगसढ़ विधानसभा परिसर में विधायक क्लब व संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित ‘होली मिलन समारोह‘ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपस्थित सभी लोगों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें अबीर और गुलाल के रंग लगाए। संसदीय सचिव और विधायकों ने रंग-गुलाल की फुहारों के बीच होली मिलन समारोह में फाग गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर होली का रंग जमाया। 

इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, चन्द्रदेव राय, यू.डी. मिंज, कुंवर सिंह निषाद, श्रीमती अंबिका सिंहदेव, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, सुश्री शकुंतला साहू और गुरुदयाल बंजारे, विधायक रामकुमार यादव, गुलाब कमरो, भुनेश्वर बघेल, श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, श्रीमती संगीता सिन्हा, केशव प्रसाद चंद्रा व छत्तीसगढ़ विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों…

    और पढ़ें
    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply