राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता गण

शेयर करें

भिलाई ।। रंगोत्सव के पर्व होली पावन पर्व पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय के द्वारा दुर्ग बायपास रोड में स्थित होटल चौहान इंपीरियल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया आयोजित होली मिलन कार्यक्रम जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता गण ,चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी, बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सिख समाज, देवांगन समाज, साहू समाज, कुर्मी समाज, महाराष्ट्रीयन समाज, सिंधी समाज, भोजपुरी समाज,जैन समाज,महेश्वरि समाज,ब्राम्हण समाज, शिक्षा, चिकित्सा एवं उधोगजगत से सम्बंधित प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता बुद्धिजीवी वर्ग समाज प्रमुखों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए फूलों की होली की व्यवस्था की गई ।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि रंगोत्सव का यह पर्व प्रतिवर्ष जीवन में तो आता है पर यह हर बार एक नई उम्मीद, एक नई उमंग और एक नई कलेवर के साथ होता है | होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। इस बार होली का पर्व 8 मार्च को मनाया जा रहा है। होली के रंग लोगों के बीच की नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता का भाव भरते हैं। इसमें लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है जबकि हरा रंग समृद्धि शीतलता सुकून और सकारात्मकता का रंग है इसी प्रकार सभी रंग जीवन में किसी ना किसी प्रकार से मायने रखते हैं ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply