मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशेष संरक्षित जनजातियों पर आधारित पुस्तिका ’जात्रा’ का किया विमोचन

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजातियों पर डॉ. सत्यजीत साहू द्वारा लिखित एवं ’जात्रा’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल सहित सुनील शर्मा, संतोष ठाकुर, सूरज दुबे और सुश्री भूमिसुता साहू भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल को डॉ. साहू ने बताया कि पुस्तिका में छत्तीसगढ़ में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों के संकेन्द्रण, उनकी जीवनशैली, रहन-सहन और खान-पान का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही उनकी टीम के द्वारा शिविर के माध्यम से इन जनजातियों  में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ ही छोटी-मोटी बीमारियों के प्रति भ्रांतियों को दूर करने के लिए किये गए प्रयासों की भी जानकारी दी गयी है।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में कैम्प लगाकर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवँ दवाइयां भी मुहैया करा रही है। मुख्यमंत्री ने डॉ. साहू एवं उनके टीम के सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply