गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया सनौद और पुरुर में नवीन थाना का शुभारम्भ

शेयर करें

बालोद // प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज जिले के सनौद और पुरूर ग्रामों में नवीन पुलिस थाना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस और आम जनता को एक दुसरे के पूरक बताते हुए कहा कि दोनों को सामंजस्य बनाकर एक दुसरे की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

श्री साहू ने कहा कि पुरूर चौकी का नवीन थाना के रूप में उन्नयन होने एवं सनौद में नवीन थाना का प्रारंभ होने से इस क्षेत्र के वासियों को पुलिस थाना से संबंधित कार्यों के लिए सहुलियत मिलेगी। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण में भी ये दोनों नवीन थाना बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को नवीन थाना खुलने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा अन्य जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply