भाजपा जिला युवा मोर्चा की पहली बैठक संपन्न, छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का सकल्प लिया

शेयर करें

भिलाई ।। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरीया के निवास कार्यालय में संपन्न हुई ।

इस बैठक में नवनियुक्त जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे । जिला भाजपा अध्यक्ष श्री बिचपुरिया ने कहा कि हमारे लिए यह विषम परिस्थिति है और हमे इसे अनुकूल बनाना है , साथ ही महिला मोर्चा और युवा मोर्चा पार्टी के लिए हनुमान की तरह कार्य करते हैं, साथ ही उन्होंने कहा की हमें अनुशासन में रहकर कार्य करना अनिवार्य है और समय इस वक्त मूल्यवान हैं समय की कद्र करते हुए हमें पार्टी को मजबूत करना है और एक एक मिनट कीमती है क्योंकि यह चुनावी वर्ष है , हमें पूर्व में रही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के 15 वर्ष की कल्याणकारी योजनाओं को और वर्तमान में भाजपा के केंद्र की 8 वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है इसके साथ ही पिछले 4 साल से छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस के कुशासन की विफलताओं को जनता के समक्ष उजागर करना है, और जनता का विश्वास जीतकर हमें पुनः छत्तीसगढ़ में आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिलकर एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनानी है ।

इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने युवा को जोश भरते हुए कहा की यह चुनौतियों का समय है, हम सब युवाओं को संगठन को सर्वोपरि मानकर एक जुट होकर कार्य करना है , युवा मोर्चा पार्टी के रीड की हड्डी है, हमे सक्रियता से तथा अनुशासन में रहकर पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए कीर्तिमान स्थापित करना है ।

इस बैठक में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिला महामंत्री द्वय विशालदीप नायर रितेश सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल, जितेंद्र साहू, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोनीष काले, कन्या शक्ति संयोजिका प्रशिक्षण प्रमुख अरविंद सिंह, हरिओम चौहान, अंकित यादव, दीपक गौतम, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, उमाकांत साहू, महेश तिवारी, सोशल मीडिया प्रमुख मोरध्वज वर्मा, अरुण उपाध्याय, भूपेश द्विवेदी, प्रचार प्रमुख चंदन यादव, राहुल झा, कार्यालय प्रमुख उमेश वर्मा, पी आर टी प्रमुख जितेंद्र मौर्य, सुभाष पंडित उपस्थि रहे ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply