भारत की सर्वागीण उन्नति के लिए हम संघ के घटक बने हैं : कमल राठौर

शेयर करें

दुर्ग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुर्ग जिला का गुणवत्ता पथ संचलन आज मंगल बाजार कोहका में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश जैन, मुख्य वक्ता कमल राठौर विभाग प्रचारक दुर्ग एवं जिला कार्यवाह सुनील पटेल भी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की लगने वाली शाखा में विविध संस्कारो के माध्यम से देशभक्ति भाव जागरण के कार्यो के संस्मरण को याद किया।मुख्य वक्ता राठौर ने गुणवत्ता संचलन को संबोधित करते हुए कहा कि संघ कार्य के लिए स्वयंसेवको को आज पूर्णआह्वान करते हुए कहा कि व्यक्तिगत के साथ सामाजिक जीवन में उत्कृष्टता व गुणवत्ता होनी चाहिए, तभी लक्ष्यों को पा सकते हैं। राष्ट्र जीवन में उपस्थित वर्तमान चुनौतियों का सामना भी इन्हीं गुणों से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों, पूर्वजों, ऋषियाें, मनीषियों व महापुरुषों ने भी गुणवत्तापूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने ज्ञान, अनुभव व कृत्यों से सभी का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होने संघ की शताब्दी वर्ष के निमित कार्य विस्तार के लिए मंडल व बस्ती के स्वयंसेवकों को आह्वान किया है।इस दौरान दिलेश्वर उमरे,विजयाआनंद ,नीलमणि, निकस साहू, राहुल यदु, रोमनाथ साहू,पारस जंघेल, रामजी साहू, विकास पांडेय, दुष्यंत साहू, महेश यादव, संजय शर्मा,कार्यक्रम का आभार व्यक्त पवननिषाद ने किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply