दुर्ग ।। दुर्ग शहर की समस्याओं के प्रति जन जागरण एवं प्रदेश सरकार की कारगुजारियों को आम जनमानस के बीच ले जाने के उद्देश्य को लेकर भाजपा की शहर विधानसभा स्तरीय पदयात्रा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पोटिया के वार्ड क्रमांक 52 मे स्थित मां शीतला की पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुई। पद यात्रा के दौरान जनसमस्याओं पर जनता से संवाद किया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित हेतु मांग पत्र भरवाए गए।
पदयात्रा शीतला मंदिर बोरसी से प्रारंभ होकर बोरसी बस्ती, बोरसी भाटा, बोरसी कॉलोनी, मीनाक्षी नगर, पोटिया, पोटिया बस्ती, आबादीपारा चौक, सुभाष नगर, केलाबाड़ी, कसारीडीह, निराला चौक, बेरपारा, गुरु घासीदास नगर, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, राव कॉटेज, आजाद चौक होकर कन्हैयापुरी चौक में समाप्त हुई, यहां कन्हैयापूरी चौक में नुक्कड़ सभा में भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेश भूपेश सरकार और दुर्ग नगर निगम को लेकर जनसभा की।
भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पदयात्रा के नेतृत्वकर्ता जितेंद्र वर्मा ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य बढ़ती अपराधिक घटनाएं, खराब कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार अनाचार, दुर्ग नगर निगम की कुनीतियों के चलते व्याप्त पेयजल समस्या, जर्जर सड़कें, बेतहाशा सड़क दुर्घटनाएं, बंद सफाई अभियान सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित गरीबों के हित में आवाज उठाना है। दुर्ग नगर निगम और प्रदेश कांग्रेस सरकार मिलकर गरीबों का हक छीन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक गरीब को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लाई गई है, जिसे छत्तीसगढ़ में लागू होने से भूपेश सरकार और दुर्ग नगर निगम ने रोक लगा दिया है, जिससे गरीबों को1 छत वाला पक्का घर नसीब नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार गरीबों का भला नहीं चाहती है।
जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पदयात्रा में भाजपा नेताओं के सामने बोरसी कसारीडीह मंडल की जनता ने मुखर होकर अपनी बातों को रखा। कहीं नलियाँ बजबजाती मिली तो कहीं सड़कों पर कचरे का अंबार पड़ा मिला, तो कहीं पर गौठान के नाम पर ढिंढोरा पीटने वाली नगर निगम की लापरवाही दिखी जहाँ जगह जगह आवारा मवेशियों के चक्कर में लोगों के काल के ग्रास बन रहे है।
जितेंद्र वर्मा ने कहा कि शहर विधायक अरुण वोरा सिर्फ और सिर्फ घोषणावीर है मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि उनके घोषणा के कितने कार्य पूर्ण हो चुके हैं या फिर निर्माणाधीन हैं। कांग्रेस की बेईमानी का यह आलम है कि केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उसके पैसे से हुए निर्माण को बेशर्मी के साथ अपना बताने से नहीं चूकते हैं, कांग्रेस की स्थिति थोथा चना बाजे घना वाली है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जमीनी लड़ाई लड़ती रहेगी और आम जनमानस की समस्याओं को लेकर हम लगातार संघर्षरत रहेंगे।
आयोजित पदयात्रा के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, बालमुकुंद देवांगन, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष विनायक नातू, केएस चौहान, अलका बाघमार, पवन शर्मा, अमिता बंजारे, रोहित साहू, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, देवेंद्र चंदेल, डोमार सिंह वर्मा, गोवर्धन जायसवाल मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील साहू, राकेश यादव, पोषण साहू, साजन जोसेफ, अहिल्या यादव,अमजद अली, सोमनाथ साहू, अनिकेत यादव, अनूप सोनी, आशुतोष मिलिंद, दिनेश देवांगन, मुकेश बेलचंदन, बानी सोनी, नरेश शर्मा, राहुल कुमावत, हेमा शर्मा, टीपी वर्मा, प्रीति दुबे आशुतोष दुबे, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, गायत्री वर्मा, देवानंद वर्मा, अनूप तिवारी, अमजद अली, सत्येंद्र सिंह राजपूत, राजेश चंद्राकर, मोहन बागुल, दीपक उमरे, शम्भू पटेल, योगेंद्र दिल्लीवार, सुनील साहू, उत्तम देशमुख, सुनीता साहू, लता साहू, लोमेश्वरी साहू, पुनिया साहू, डॉली तिवारी, पूर्णिमा साहू, यामिनी साहू, लता गंधर्व, राधा राजपूत, त्रिवेणी वर्मा, अनुसुइया नागवंशी, शकुंतला राजपूत, रेखा धनकर, शैल देवांगन, मीनाक्षी महोबिया, मंजू यादव, संतोषी अग्रवाल, गीता ठाकुर, रुपौतीन सिन्हा, दिलेश्वरी तुर्कर, शीतल जंघेल, चमेली साहू, सरस्वती साहू, पुगनी साहू, किरण साहू, राधा साहू, पूर्णिमा साहू, आशा निर्मलकर, हेमा शर्मा, अदिति खरिया, पूनम चंद्राकर, नीलू सिंह, मीना बानावाली, राखी ठाकरे, सीमा परगनिहा, ऋषिकेश गुप्ता, विष्णु साहू, नवीन सिंह पवार, मनोज शर्मा, प्रीति राजपूत, प्रभा डडसेना, झरना वर्मा, श्वेता कनौजिया प्रांजल भारद्वाज, संजय शुक्ला, महेश जैन, गणेश निर्मलकर, ज्वाला मरकाम, कौशल साहू, धर्मेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए ।










