भिलाई ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश दिनोदिन प्रगति कर रहा है । युवा हो, महिला या बुजुर्ग, आदिवासी, किसान हो या पिछड़ा सभी वर्गो को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है।
राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत 138 करोड़, नेशनल सर्विस स्कीम के तहत 283 करोड़, नेशनल यूथ कॉर्प्स के तहत 75 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया । खेलो इंडिया योजना पर केंद्र सरकार का खासा फोकस है।
इस बजट में 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 वर्षों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती का ऐलान किया गया । अब 7 लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को टैक्स नहीं देना होगा ।प्रधानमंत्री कौशल विकास योजन 4.0 की शुरुआत की जाएगी। देश में 30 ‘स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ स्थापित किए जाएंगे।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले 3 साल में लाखों युवाओं को स्किल से लैस करने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.O की शुरूआत की जाएगी. इसमें कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, मैकाट्रॉनिक्स, IOT, 3D प्रिटिंग, ड्रोंस और सॉफ्ट स्किल्स जैसे नए जमाने कोर्सेज पर फोकस किया जाएगा. वहीं, युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सेक्टर खोले जाएंगे ।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले 3 साल में लाखों युवाओं को स्किल से लैस करने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.O की शुरूआत की जाएगी. इसमें कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, मैकाट्रॉनिक्स, IOT, 3D प्रिटिंग, ड्रोंस और सॉफ्ट स्किल्स जैसे नए जमाने कोर्सेज पर फोकस किया जाएगा. वहीं, युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सेक्टर खोले जाएंगे.
ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। देश में वैकल्पिक उर्वरकों को प्रोत्साहन देने के लिए ‘पीएम प्रणाम’ योजना की शुरुआत की जाएगी। गोबर धन योजना के अंतर्गत 500 नए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।
केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत 2.2 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। देश में 47.8 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं। यह बजट देश के विकास को आगे ले जाने वाला सर्वहारा, कल्याणकारी बजट है।










