केंद्रीय बजट हर वर्ग के सपनों को पूरा करने वाला बजट- भाजपा

शेयर करें

दुर्ग ।। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाला और देश को गति प्रदान करने वाला बजट है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि इस बजट के आधार पर भारत ने संकल्पों को लेकर आगे बढ़ेगा। केंद्रीय बजट में निम्न और मध्यम वर्ग के लिए अनेकों सौगातें दी गई है। इस बजट में टेक्नोलॉजी और न्यू इकोनॉमी पर बल दिया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है जिससे सड़कें, रेल, पोर्ट के क्षेत्र में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित होने से भारत के विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे साथ ही देश की बड़ी आबादी को आय के नए अवसर प्राप्त होंगे।

जिला महामंत्री ललित चंद्राकर और सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 66 प्रतिशत की कच्चे मकानों में रहने वाली गरीब जनता के लिए बहुत बड़ा उपहार है। गरीबों के स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए केंद्रीय बजट में किया गया प्रावधान स्वागत योग्य है।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा करमुक्त आय की सीमा को बढ़ाकर तीन लाख किए जाने और सात लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स नहीं लगने का प्रावधान मध्यमवर्गीय लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात अमृत काल का यह प्रथम बजट देश के विकास की नई गाथा शुरू करेगा।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण का लक्ष्य 20 लाख करोड़ रुपए करने से देश के किसान वर्ग को सबसे अधिक लाभ पहुंचेगा और किसान फसल उत्पादन के लिए अपने वित्त की आवश्यकता को आसानी से ऋण द्वारा पूरा कर सकेंगे और देश के विकास में अपना और अधिक योगदान दे सकेंगे।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू और नटवर ताम्रकार ने कहा कि मोटे अनाज “मिलेट्स” को श्रीअन्न के रूप में मान्यता देकर इसके उत्पादन के लिए विशेष कार्य योजना बनने से आदिवासी किसानों को संबल मिलेगा, वहीं मिलेट्स के सेवन और उपयोग से आमजन शारीरिक रूप से अधिक स्वस्थ और मजबूत बनेंगे।

जिला उपाध्यक्ष केएस चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2023 से एमएसएमई के क्षेत्र में विकास के लिए जो नई व्यवस्था बनाई गई है उसके कारण लघु और मध्यम क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों को मजबूती मिलेगी, इस सेक्टर के मजबूत होने से देश में रोजगार और नियोजन के नए अवसर पैदा होंगे।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष अलका बाघमार ने कहा कि केंद्रीय बजट में महिलाओं के लिए लाई गई विशेष बचत योजना से सामान्य गृहिणियों को आर्थिक ताकत मिलेगी। महिला स्व सहायता समूहों के लिए लाई गई नई योजनाएं महिलाओं को समृद्ध बनाने की दिशा में अहम कदम है।

जिला भाजपा मंत्री बोधन यादव, पवन शर्मा, आशीष निमजे ने कहा कि केंद्रीय बजट में पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी और बच्चों व किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना का प्रावधान किया गया है, इससे ग्रामीण अंचल के मेधावी विद्यार्थियों को बेहद मदद मिलेगी और ग्राम स्तर पर लोगों में अध्ययनशीलता बढ़ने से वे अधिक जागरूक होंगे।

जिला भाजपा मंत्री रोहित साहू और अमिता बंजारे ने कहा कि देश के युवाओं के लिए 30 नए स्किल डेवलपमेंट सेंटर के निर्माण से विदेशों में नौकरी करके सपने देखने वाले छात्रों को इंटरनेशनल लेवल का प्रशिक्षण प्राप्त होगा और देश की युवा शक्ति विकास में योगदान देने के लिए लिए और अधिक मजबूत होगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष विनोद अरोरा और सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के सरकार के सिद्धांत ने विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, युवाओं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति दिव्यांगजन एवं आर्थिक रूप से कमजोर तबके को समावेश करते हुए प्रस्तुत किया गया है। यह बजट देश को समावेशी विकास के पथ पर अग्रसर करेगा।

जिला भाजपा कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री मदन वाढ़ई ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत ही स्वागतयोग्य प्रावधान किए गए हैं, वर्ष 2014 के बाद स्थापित 157 नए मेडिकल कॉलेजों के साथ जोड़कर 157 नर्सिंग कॉलेजों को खोले जाने से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नर्सिंग स्टाफ की कमी नहीं रहेगी जिसके चलते जनता को अच्छे स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया और सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़ ने कहा कि बजट में समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने की इच्छा शक्ति है। यह बजट अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से बनाया गया है, जिनसे निम्न और मध्यम वर्ग की जनता लाभान्वित होगी।

सोशल मीडिया जिला प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव और सोशल मीडिया सह प्रभारी नारायण दत्त तिवारी ने कहा केंद्रीय बजट में रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 30 नए एयरपोर्ट, हेलीपैड, वाटर एरोड्रोम, एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड का निर्माण देश के आर्थिक व्यावसायिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply