मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। श्री बघेल ने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह का स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांस्य मेटल से निर्मित यह आदमकद मूर्ति 12 फीट ऊंची और 2 टन वजनी है। इस मूर्ति को पूर्व में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के क्रम में स्थापित किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 दिसम्बर 2020 को सोनाखान में शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी, सोनाखान के माटी सपूत, जिले की शान, सन 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा की स्थापना से न केवल जिला परिसर बल्कि पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। इस प्रतिमा से छत्तीसगढ़ की स्वर्णिम इतिहास की झलक दिखलायी दे रही है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply