राष्ट्रीय स्तर के लिए 22 विद्यार्थियों का चयन

शेयर करें

दुर्ग // स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं आदर्श प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूकता से ही उज्जवल भविष्य की ठोस नींव तैयार होती है। वर्तमान युग टेक्नोलॉजी का युग है टेक्नोलॉजी के बारे में बच्चे जितना ज्यादा अवगत रहेंगे। उनके लिए यह उतनी ही उपयोगी साबित होगी। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए राज्य के 22 विद्यार्थियों का चयन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. टेकाम ने सभी चयनित विद्यार्थियों का पुरस्कार प्रदान करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य हर क्षेत्र में उन्नति के शिखर पर है और निरन्तर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

मंत्री डॉ. टेकाम ने यहां विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित मॉडल्स का अवलोकन किया और कार्यक्रम के दौरान बच्चों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदर्शित माॅडल्स में बच्चों की क्रियात्मक प्रतिभा की झलक देखने को मिली। यहां के मॉडल्स बहुत अच्छे हैं और बच्चे भी बहुत प्रतिभाशाली है। यह बहुत अच्छी बात है कि शासन द्वारा उनकी प्रतिभा को आगे ले जाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। यहां आए बच्चों में टेक्नोलॉजी का काफी ज्ञान है। वर्तमान युग आधुनिक तकनीक का है। बच्चे नवीनतम तकनीक से जितना अवगत होंगे उतना ही उनके लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की जागरूकता से उज्जवल भविष्य की ठोस नींव तैयार होती है।

मंत्री डॉ. टेकाम ने दुर्ग विद्यार्थियों प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थियों ने जापान में अपने हुनर का प्रदर्शन किया जो काबिले तारीफ हैं। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं आर्दश प्रतियोगिता दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए भी शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के लिए देश में सबसे ज्यादा पंजीयन करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर है। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अरुण वोरा ने की और विशिष्ट अतिथि महापौर नगर निगम धीरज बाकलीवाल तथा अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply