सीजीआरडीसी दे भुगतान पर ध्यान, नियमित तौर पर करे ठेकेदारों का भुगतानः श्री ताम्रध्वज

शेयर करें


रायपुर ।। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने नए वर्ष पर प्रदेशवासियों को तोहफा देते हुए राज्य भर की 1348 किमी लंबी 553 सड़कों के नवीनीकरण के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। श्री साहू ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता पर ध्यान देने करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री साहू ने एडीबी के निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की बात करते हुए कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा बैठक में श्री साहू ने सीजीआरडीसी को निर्देशित करते हुए कहा कि वो कार्यों का समय पर भुगतान करे एवं ठेकेदारों का नियमित रूप से भुगतान करते रहें ताकि विकास कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। नई सड़कों के निर्माण, मरम्मत एवं नवीनीकरण के बारे में निर्देश देते हुए श्री साहू ने कहा है कि सड़कों की गुणवत्ता, फुटपाथ से उनकी कनेक्टिविटी एवं दुर्घटना से बचने के लिए जरूरी ट्रेफिक सिग्नल्स का निर्माण कराने के साथ ही आवश्यक जगहों पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराएं।

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि राज्य की जनता को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए इमानदारी से काम करें और समय पर निर्माण कार्यों को पूर्ण कराएं। समीक्षा बैठक में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर श्री केके पीपरी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply