मुख्यमंत्री से नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 की कांस्य पदक विजेता सुश्री जय ज्योत्सना ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सुश्री जय ज्योत्सना ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ज्योत्सना को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि सुश्री ज्योत्सना ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा असम के गुवाहाटी में 11 से 15 दिसम्बर तक आयोजित नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 में 500 मीटर स्प्रिंट यूथ गर्ल्स (अंडर 14) श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश की पहली बालिका हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक मिला है। वे अभी गुवाहाटी स्थित खेलो इंडिया एकेडमी में प्रशिक्षणरत हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साइक्लिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल व्ही. आर. चन्नावार, ज्योत्सना के पिता अशोक कुमार एवं माता श्रीमती पद्मजा भी उपस्थित थीं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply