मुख्यमंत्री ने दक्षिण भारत के अग्रणी डिजिटल न्यूज नेटवर्क ’हैशटैग यू’ के छत्तीसगढ़ संस्करण का किया शुभारंभ

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दक्षिण भारत के अग्रणी डिजिटल न्यूज नेटवर्क ’हैशटैग यू’ का छत्तीसगढ़ संस्करण लॉच किया। ’हैशटैग यू छत्तीसगढ़’ हिन्दी में होगा और इसमें छत्तीसगढ़ से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार और रिपोर्ट प्रकाशित किए जाएंगे।

’हैशटैग यू’ के सीईओ दिनेश अकुला ने मुख्यमंत्री को बताया कि ’हैशटैग य’ू को एक साल पहले तेलुगु में लॉन्च किया गया था। यह तेलुगु मीडिया में अग्रणी वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल में से एक है। निकट भविष्य में मनोरंजन वेबसाइट के अलावा नेटवर्क 6 अन्य भाषाओं में लॉन्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल नेटवर्क द्वारा गहन विश्लेषण और बारीकियों के साथ समाचारों को कवर किया जाता है।

पाठकों तक त्वरित गति से समाचारों के सम्प्रेषण का प्रयास किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस डिजिटल न्यूज नेटवर्क के छत्तीसगढ़ संस्करण के शुभारंभ के अवसर पर श्री अकुला और नेटवर्क के डिजिटल हेड प्रफुल्ल पारे को बधाई और शुभकामनाएं दी।

      
Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply