मुख्यमंत्री के दिए निर्देशों एवं घोषणाओं को समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर

शेयर करें

बेमेतरा ।। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के दिशा-सभाकक्ष मे साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होने सर्वप्रथम सभी विभागीय अधिकारियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और नये कलेण्डर वर्ष में नया संकल्प लेकर कार्य करने को कहा।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्व विभागों ने अपने कर्तव्यों का शतप्रतिशत निर्वहन किया। इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जो-जो घोषणाएं और निर्देश दिए हैं उनको त्वरित रुप से पूर्ण करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता से लेके कार्य करें और पूरानी घोषणाओं को भी समय-सीमा पर पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने जिन-जिन स्थानों पर जांच के आदेश दिए हैं उन्हे समय पर एक टीम बनाकर कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान समाजिक भवनों के लिए जो भूमि का आवंटन करना है उसे भी समय-सीमा पर पूर्ण करें। हमने जो विकासखण्ड और जिला स्तरीय जननिवारण समस्या की शिविर लगाई ।

उससे हमें स्थानीय लोगों की जनसमस्या का पता चला और यह शिविर लोगों के लिए लाभप्रद रहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुरुचि सिंह, बेरला युगल किशोर उर्वशा, नवागढ़ प्रवीण तिवारी, संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बंदे, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, पिंकी मनहर, हीरा गवर्ना, सीएमएचओ, नगरीय निकाय के सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply