खेती-किसानी संबंधी जानकारी का महत्वपूर्ण स्त्रोत है कृषि पंचांग

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित ‘कृषि पंचांग 2023’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके प्रकाशन पर विश्वविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और इसे किसानों की खेती-किसानी संबंधी जानकारी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कृषि पंचांग 2023 का विमोचन करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषक हितैषी नीतियों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ कृषि विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। मुझे प्रसन्नता है कि इस प्रकाशन में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीन तकनीक तथा छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों को सम्मिलित किया गया है। इससे कृषकों को खेती-किसानी के संबंध में बेहतर से बेहतर जानकारी उपलब्ध होगी। इस तारतम्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि संबंधी विभिन्न कार्ययोजनाओं के माध्यम से नवीनतम जानकारी तथा अनुसंधान कार्यों को सीधे किसानों तक जोड़ने के प्रयास में कृषि पंचांग का प्रकाशन एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस दौरान बताया कि हमारी सरकार ने राज्य में विगत 4 वर्षों में किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए हैं, जिसके फलस्वरूप उनकी सामाजिक स्थिति तथा आर्थिक स्वावलंबन में बढ़ोत्तरी हुई है।

 

कृषि पंचांग 2023 में खेती-किसानी में नवीनतम तकनीक सहित वैज्ञानिक तकनीकी के समावेश से महिला सशक्तिकरण, धान की उन्नत कतार बोनी तकनीक तथा वैज्ञानिक तकनीक द्वारा ग्राफ्टेड पौधों से सब्जी उत्पादन आदि के बारे में बेहतर ढंग से जानकारी दी गई है। इसी तरह ड्रोन के प्रयोग से लाभदायक कृषि, चना उत्पादन की लाभकारी साई(एससीआई) तकनीक, ताप सहनशील गेहूं की नवीन किस्म: सी.जी. 1029 (कनिष्का), महुआ संग्रहण की उन्नत तकनीक और केले के रेशे से आर्थिक समृद्धि आदि को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई है।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, अध्यक्ष अपेक्स बैंक बैजनाथ चन्द्राकर, अध्यक्ष राज्य खनिज विकास निगम गिरीश देवांगन सहित कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. गिरीश चंदेल, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा, डॉ. ज्योति भट्ट, डॉ. एस.एस. टुटेजा, डॉ. अरूण त्रिपाठी तथा डॉ. एल. एस. वर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply