मुख्यमंत्री ने श्री चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर उन्हें किया याद

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व लोकसभा सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पत्रकारिता के पुरोधा श्री चन्दूलाल चन्द्राकर की 1 जनवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए श्री चंद्राकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में चन्दूलाल चंद्राकर जी का अमूल्य योगदान है। चंदूलाल जी ने सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में राज्य आंदोलन को नई दिशा दी। वे लोकसभा के लिए पांच बार निर्वाचित हुए और लगातार आम जनता की सेवा करते रहे। उन्होंने पर्यटन, नागरिक उड्डयन, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री का दायित्व संभालते हुए उल्लेखनीय काम किए।

श्री बघेल ने कहा कि चंदूलाल जी राजनीति से पहले सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े और देश-विदेश में पत्रकार के रूप में खूब ख्याति अर्जित की। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक पद पर पहुंचने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी लेखनी से कई ज्वलंत मुद्दे उठाए। मूल्य आधारित पत्रकारिता को प्रोत्साहन मिले, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर फेलोशिप स्थापित किया है। निर्भीक और मूल्य आधारित पत्रकारिता से छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन करने वाले श्री चंदूलाल चंद्राकर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply