अब जनहित के मुद्दों को लेकर रोड की लड़ाई लड़ने को तैयार – उपकार चंद्राकर प्रदेश महामंत्री भाजयुमो

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता युवा मोर्चा के दुर्ग जिले में निवासरत नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों ने आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया सौजन्य भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर प्रदेश, प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, प्रचार प्रसार सह प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी उदय भास्कर रहे l इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन पंडित काशीनाथ शर्मा जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया मदन बढ़ई आशीष निंमजे जीत यादव भाजयुमो जिला महामंत्री तेखन सिन्हा गौरव शर्मा रहे

इस अवसर पर उपस्थित भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के द्वारा कार्यकारिणी घोषणा के टीम अपने स्तर पर जनहित के मुद्दों को लेकर कार्य करना प्रारंभ कर दी है सारे वरिष्ठ और बड़े नेताओं के मार्गदर्शन में अब युवा मोर्चा जनहित के मुद्दों को लेकर रोड की लड़ाई अग्रिम पंक्ति में करेगी और प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का परचम लहराएगी l

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और बिना उसके जिस प्रकार शरीर काम नहीं करता उसी प्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा का किसी भी प्रकार का आंदोलन एवं संगठन का कार्य सफल नहीं हो सकता और प्रदेश में सरकार बनाने में इनकी अहम भूमिका होगी अब मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि सरकार बनाने के लिए आप जुट जाएं मैं सभी नव युक्त पदाधिकारियों को उनकी नवीन पद के लिए शुभकामनाएं और बधाई देता हूं l

इस दौरान राकेश यादव रितेश शर्मा निलेश अग्रवाल वरुण यादव , विपिन चन्द्राकर ,रूपेन्द्र यादव ,कंवरपाल सिंह ,राहुल भोसले ,सौरव जैसवाल ,जीत यादव ,मनीष पुनचा ,अभिषेक शर्मा ,कंवरपाल ,जय पटेल,आकाश राजपूत ,शेखर शाह ,अविनाश और अन्य उपस्थित थे

        
Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply