राजेंद्र पार्क में 15 जनवरी को होगा भव्य फ्लावर शो कार्यक्रम,पांच जनवरी से पंजीयन प्रक्रिया शुरू

शेयर करें

दुर्ग //नगर पालिक निगम शहर विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में लगातार चौथी बार भव्य फ्लॉवर शो का आयोजन,आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने पर्यवारण प्रभारी सत्यवती वर्मा, पिछड़ा वर्ग के आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा एवं अधिकारियों के साथ राजेन्द्र पार्क का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली। नगर निगम द्वारा यह चौथी बार भव्य फ्लावर शो का कार्यक्रम राजेंद्र पार्क में 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।

इसके लिए निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के दिशा निर्देश पर फ्लॉवर शो कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया एवं सहायक अभियंता नोडल अधिकारी आर.के. पालिया, वीपी मिश्रा को नियुक्त किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल के दिशा निर्देश पर पर्यावरण विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा ने निगम के इस भव्य फ्लॉवर शो कार्यक्रम में इस बार दुर्ग के द्वारा पारिवारिक वातावरण के अनुसार मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं इसके साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्टॉल बनाए जायेगे, 5 जनवरी 2022 से प्रतिभागी सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम 5,30 बजे तक राजेन्द्र पार्क में पहुँचकर अपना पंजीयन कराकर भाग ले सकेंगे। महापौर एवं पर्यावरण प्रभारी ने राजेन्द्र पार्क में फ्लावर शो की तैयारी को लेकर निरीक्षण कर नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया निर्देशित किया।इस दौरान श्वेता महिलवर,श्रीमती भारती ठाकुर, थानसिंग यादव,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह इस दौरान प्रदेश सचिव अनूप वर्मा,जनसपर्क अधिकारी थानसिंग यादव,अनीश रजा,निखिल खिचरिया,निकिता मिलिंद,बृजलाल तिवारी मौजूद रहें।

राजेन्द्र पार्क फ्लॉवर शो में निशुल्क 60 दुकानों स्ट्रॉल लगेगा,वन विभाग एवं संजीवनी को पत्र लिखकर आमंत्रित किया जाएगा, राजेन्द्र पार्क में रंगरोहन व गार्डन को व्यवस्थित करने,झूले को रंगरोहन के साथ टूटे हुए झूलो को मरमत के साथ साथ साफ साफ व्यवस्थाएं दुरुस्त सहित प्रकाश व्यवस्थाओ में ध्यान रखने को कहा गया साथ ही दादा दादी नाना नानी पार्क से पीछे राजेन्द्र पार्क की ओर नागरिको के आवागमन के लिए सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिए स्ट्रीट लाइन लगवाने को कहा गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहर के प्रतिभाओं को निखारने का मौका भी दिया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। उद्यानिकी सलाहकार समिति की बैठक में इसे पारित किया गया। बैठक सत्यवती वर्मा ने ली थी। इसके साथ ही पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply