नंदनी रोड पर अतिक्रमण करने वालो पर हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण के साथ ही नालियों से हटाया गया कब्जा

शेयर करें

भिलाई ।। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध कब्जा करने वालों पर शिकंजा कसते हुए उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, जोन 03 मदरटेरेसा नगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने नंदनी रोड पर सड़क किनारे नाली पर अतिरिक्त निर्माण और बांस बल्ली व टीन से अस्थाई रूप से कब्जा कर व्यवसाय करने की शिकायत पर 10 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए तोड़फोड़ उपरांत सामग्री को भी जप्त किया गया।

Advertisements
Wishes

निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारी/कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए है। इसके परिपालन में निगम की टीम अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर नजर रखते हुए उनपर कार्यवाही कर रही है। जोन 03 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि नंदनी रोड पर सड़क के किनारे अतिक्रमण की शिकायत मिली थी, जिस पर आज निगम की टीम ने हटाने की कार्यवाही की।

उन्होंने बताया कि नंदनी रोड पर भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती रहती है, हमेशा भीड़ भाड़ वाले इस मार्ग पर बड़े, छोटे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही दिनभर होते रहती है, इस कारण ट्राफिक का दबाव रहता है। नंदनी रोड पर चौरसिया होटल चौक के पास दुकान संचालक अतिरिक्त निर्माण कर लिए थे जिसके कारण अक्सर जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। व्यवसायियों द्वारा नाली के उपर अतिरिक्त निर्माण कर आने जाने के लिए सीढ़ी, चबूतरा व सामान रखने के लिए रेम्प बनाया लिया गया था,

कई दुकानदार अतिक्रमण के उद्देश्य से दुकान के आगे कई फीट दूर सड़क किनारे तक व्यवसाय कर रहे थे, दुकानों के सामने बेतरतीब तरीके से वाहनों के पार्किंग होने से आवागन बाधित होता था, मार्ग में हमेशा भीड़ भाड़ रहता है इसलिए आवागमन में कोई बाधा न हो इसे देखते हुए कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ कर सामग्री को जप्त किया। कुछ दुकानदार सामान फैलाकर व्यवसाय कर सड़क बाधा कर रहे थे,चेतावनी देने के साथ ही उनसे 8 हजार रूपए अर्थदण्ड भी वसूला गया।

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply