रेड्डी समाज का भवन लोकार्पण सम्पन्न, विधायक देवेन्द्र ने दी समाज के सम्मानितजनों को बधाई

शेयर करें

भिलाई | भिलाई विधायक देवेंन्द्र यादव द्वारा आज खुर्सीपार वार्ड 35 केनाल रोड के बाजू में नवनिर्मित रेड्डी समाज के भवन का लोकार्पण किया गया।7 लाख की लागत से निर्मित इस भवन को रेड्डी समाज के कार्यक्रमों एवं प्रगति हेतु समाज प्रमुखों द्वारा विधायक देवेंन्द्र के समक्ष मांग रखी थी जिसकी स्वीकृति के साथ ही यह भवन निर्माण का कार्य भी सम्पन्न हुआ जिस तारतम्य में छत्तीसगढ़ रेड्डी समाज के अध्यक्ष डी कामराजु द्वारा विधायक देवेंन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।नव निर्मित भवन के लोकार्पण के उपलक्ष्य में विधायक ने कहा भिलाई की प्रगति में समस्त समाज के सम्मानितजनों का असाधारण योगदान रहा है। रेड्डी समाज के समस्तजनों को मेरी ओर से शुभकामनाएं और इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हर क्षेत्र में रेड्डी समाज अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे यही मेरी कामना है।इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व एमआईसी सदस्य सुभद्रा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी पटेल एवं रेड्डी समाज के जनप्रतिनिधि एवं सदस्यजन उपस्थित हुए।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *