छत्तीसगढ़ पुलिस केन्द्रीय कल्याण समिति एवं संयुक्त परामर्शदात्री परिषद् की बैठक संपन्न

शेयर करें

रायपुर // पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की अघ्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ पुलिस केन्द्रीय कल्याण समिति एवं संयुक्त परामर्शदात्री परिषद् की बैठक पुलिस मुख्यालय नवा-रायपुर स्थित सभाकक्ष में संपन्न हुई। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने मुख्यालय के पुलिस अधिकारियों तथा प्रदेश के सभी पुलिस इकाइयों से आए समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था का विषय हो अथवा नक्सल अभियान तथा नक्सल प्रभवित क्षेत्रों में विकास कार्याे तथा निर्माण कार्या में निरंतर सहयोग कर रही है। श्री जुनेजा ने कहा कि राज्य शासन (गृह विभाग) पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण के लिए सदैव गंभीर है। उन्होंने कहा कि पुलिस कल्याण के लिए बहुत से कार्यों के लिए स्थानीय इकाई प्रमुख स्वयं सक्षम है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान की जावेगी।

पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पुलिस के पास अपनी समस्या लेकर आता है तो पुलिस अधिकारियों को अपने विनम्रता पूर्वक व्यवहार से हर संभव मदद करनी चाहिए ताकि वो संतुष्ट होकर जाये, परन्तु अपराधियों के प्रति कठोरतम कार्यवाही भी आवश्यक है जिससे अपराधियों के मन में भय बना रहे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन श्री हिमांशु गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कई राज्यों की पुलिस यहां कि कार्यवाही से सीख लेते हुए अपने राज्यों में छत्तीसगढ़ पुलिस की व्यवस्था को लागू कर रही हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस की महान परम्पराओं पर गर्व है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक लेखा एवं कल्याण वाय.पी.सिह ने संयुक्त परामर्शदात्री परिषद की बैठक में लिए गये निर्णयों का विवरण प्रस्तुत किया ।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.आर.पी.कल्लुरी, विवेकानंद सिन्हा,पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव, आरीफ शेख, एस.सी. द्विवेदी सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply