भेट मुलाक़ात मुख्यमंत्री से मुलाक़ात किया छ. ग. निषाद (केवट) समाज जिला बेमेतरा प्रतिनिधि मंडल।

शेयर करें

बेमेतरा ।। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के बेमेतरा दौरा के दौरान आज जिला निषाद समाज बेमेतरा प्रतिनिधी मंडल पूर्व प्रदेश महासचिव छ. निषाद समाज बोधी राम निषाद एवं जिलाध्यक्ष बेमेतरा दिलीप निषाद के नेतृत्व मे जिला संगठन सचिव रेवाराम निषाद, सुखराम निषाद, मीडिया प्रभारी मनोज निषाद प्रमुख पदाधिकारियों ने मुलाकत की ।

इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष बोधी राम निषाद पूर्व प्रदेश महासचिव छ. ग. निषाद (केवट)समाज छत्तीसगढ ने समाज की मुख्य मांगो को रखें जिन पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया सामुदायिक भवन निर्माण हेतु छ. ग. निषाद (केवट ) समाज के नाम से रजिस्ट्री होने पर राशि स्वीकृत करने की बात कही, पॉलिटेक्निक कॉलेज बेरला का नामकरण मछुवा समाज के आराध्य महाराजा गुह निषाद राज के नाम करण करने पर, विचार करेगें कहा और बेमेतरा मोहभट्ठा गार्डन के पास महराजा गुह निषाद राज चौक एवं मूर्ति स्थापना बनाने पर सहमति जताया ।

और नगर पालिका बेमेतरा को निर्देशित किया साथ ही मछुवा समाज के बहुप्रतिक्षित मांग को जिला निषाद समाज के मिडिया प्रभारी मनोज कुमार निषाद ने कहा की निषाद (केवट )समाज सन 1950 से मांझी समुदाय के अंतर्गत आदिवासी है लेकिन हमारे समाज को आरक्षण का लाभ नही मिल रहा है तो मुख्यमंत्री जी ने कहा आप सब मांग मांग लो, पुरा होने वाला नहीं है , तब मैंने पुनः बोला की मैं हवा हवाई में नहीं दस्तावेज के आधार पर बात कर रहा हूं तो फिर बोले की मै रिपोर्ट भारत सरकार को केबिनेट मे प्रस्तावित कर भेजूंगा।

हमारा समाज 1950 में आदिवासी की श्रेणी में है और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1992 की आधार पर समाज के लोगों को आदिवासी का जाति प्रमाण पत्र भी बना है और वह सारे दस्तावेज हमारे पास है जिसके आधार पर आदिवासी मांझी समुदाय होने का प्रमाण हैं किंतु 2005 से हमारी समाज को आदिवासी का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है जो मछुवा समाज के साथ अन्याय है ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply