धमधा ।। शासन की महत्वकांक्षी योजना के प्रचार प्रसार एवं समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का आगमन साजा विधानसभा के धमधा ब्लाक ग्राम बोरी में हुआ सर्व प्रथम हेलीकॉप्टर से उतरते ही ग्राम बोरी में निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन के लोकार्पण के लिए रवाना हुए वही कार्यक्रम स्थल में जाते ही भारत माता के छायाचित्र में माल्यार्पण किया वही 45 करोड से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया ।
मुख्यमंत्री बघेल व मंत्री चौबे के स्वागत में गाँव के सरपंच राजीव गुप्ता महामंत्री कांग्रेस कमेटी,शमशीर कुरैशी सभापति दुर्ग,शिव कुमार वर्मा ने किया शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के प्रभाव एवं सामान्य जन जीवन में आए परिवर्तन के संबंध में सभी उनसे भेंट मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से जुड़े व अवगत कराया जिस पर निराकरण व सुझाव भी आम जनों के दिया मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे योजनाओ को विस्तार से बताया यही ऋण माफी में चंद्रिका वर्मा घसरा ने बताया कि उनका 100 एकड़ खेत है जिसमे वे कुछ भाग में सब्जी भाजी की खेती करते है वही ऋण माफी में उनका 28 लाख छूट हुआ,देवदत्त पटेल का 1.50 छूट हुआ है जिससे उनको भारी आर्थिक सहयोग भी मिला,राशन कार्ड धारकों में जागेश्वरी देवांगन,गौधन न्याय योजना से लाभान्वित विष्णु ने बताया कि वे 2.70 लाख गोबर बेच कर लाभ लिए है वही मानकुंवर कुटहा पेंड्री 1.50 लाख लाभ लेकर भैंस गाय लेकर पालन पोषण से अपने परिवार का भरन पोषण सुचारू रूप से कर रहे है वही राजीव युवा मितान क्लब,आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की सराहना पूरे ग्रामीणों ने किया इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जन शैलाब देखने मिला
विकास कार्यो में बोरी को दी और भी नई सौगात
बोरी में प्री-मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति / जनजाति छात्रावास खोले जायेंगे,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरी में अतिरिक्त 20 बेड (बिस्तर) उन्नयन करने की घोषणा,लिटिया (सेमरिया) में नवीन आई.टी.आई की स्थापना की जायेगी,घोटवानी, खिलोराकला और देवरी में हायर सेकण्डरी स्कूलों का भवन निर्माण करवाया जायेगा,शासकीय महाविद्यालय बोरी में एम.ए. राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की कक्षाएं प्रारंभ की जायेंगी,बोरी में उप पंजीयक कार्यालय प्रारंभ किया जायेगा,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा में पोषण पुनर्वास केन्द्र (NRU) की स्थापना की जायेगा,शिवकोकड़ी मे पुल निर्माण की घोषणा,पोटिया-टेमरी मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा,घोटवानी से मुड़पार मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा,नवागांव – परसदापार मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा,डोमा-पथरिया मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा की है।
जीवन वर्मा,जीवन निर्मलकर कामदेव साहू,डाकेन्द्र साहू,राजकुमार देवांगन,पप्पू सोनवानी,निक्की राजपूत,संतलाल बंजारे,लुमेश्वर पटेल,तोमन साहू,बिसाहू वर्मा,मनहरण वर्मा,रवि हरमुख,उत्तम साहू,शाकंभरी बोर्ड के सदस्य दुखवा पटेल सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।