पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर होगा रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन

शेयर करें

दुर्ग // राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने रामायण मंडली प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में ग्राम पंचायत, दूसरे चरण में जनपद पंचायत और तीसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 16 फरवरी से 18 फरवरी 2023 को राजिम जिला गरियाबंद में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख एवं 2 लाख रुपए पुरस्कार राशि प्रदाय की जाएगी।
     

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारी करने के निर्देश दिए है। जिले में पहले चरण में ग्राम स्तर पर 25 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2022 तक प्रतियोगिता की जानी है। दूसरे चरण में जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 5 जनवरी से 25 जनवरी 2023 के बीच में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय यह प्रतियोगिता 27 जनवरी से 03 फरवरी 2023 तक आयोजित कर जिला स्तरीय विजेता मंडली को चुना जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग (मंत्रालय) महानदी भवन, नवा रायपुर आयोजन संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply