छत्तीसगढ़ गौरव दिवस: मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां कलेक्टोरेट चौक स्थित ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया। आज गौरव दिवस पर पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने 5 टन सब्जियों का लंगर अंबेडकर चौक पर प्रारंभ किया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया। मुख्यमंत्री ने आमजनों कोे सब्जियां जैसे फूलगोभी, पत्ता गोभी, भाटा, लौकी आदि सब्जियां वितरित की। इस अवसर पर श्री गिरीश दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply