योग हमारे सनातन संस्कृति का वो हिस्सा है जिसके सहारे हम स्वस्थ समाज की स्थापना करते हैं: राजेंद्र नायक

शेयर करें

जामुल । योग हमारे सनातन संस्कृति का वो हिस्सा है जिसके सहारे हम स्वस्थ समाज की स्थापना करते हैं । जिसमें हमारा राष्ट्र मजबूत बनता है । नगर पालिका जामुल के मंगल भवन में न.पा. प्रशासन द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र नायक ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमारे आपसी सामन्जस्य शांति एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए हम सब योग विधा को ग्रहणकरें। योग केवल शरीर के लिए नहीं बल्कि मानसिक शांति सामाजिक चेतना भी प्रदान करता है । योग से मन में अच्छे विचारों की चेतना जागृत होती है और स्वाभाविक है कि जब विचार अच्छे हो तो हम अच्छे कार्य के लिए प्रेरित होते है । जिससे हमारा हर कार्य अच्छा होता है । जब कार्य अच्छे होंगे तभी उसका परिणाम सार्थक होता है । आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम एक साथ योगा कर रहे है । बाकी प्रतिदिन हमें अपने घरों में स्वयं एवं पारिवारिक सदस्यों के साथ योग करना चाहेंगे । आज के आधुनिकता के दौर में हम स्वस्थ कैसे रहे इसका सबसे अच्छा तरीका योग है । निरोगी काया के लिए हम क्या क्या नहीं करते कितना खर्च होता है । वे हमारे बजट में नहीं होता । यदि अपना योग साधनाको अपने जीवन के दैनिक व्यवहार में शामिल करें तो हमें आर्थिक, मानसिक, शारीरिक समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा । योग कार्यक्रम से सहायक अभियंता दिनेश नेताम, उप अभियंता ए.के. लोहिया, योग शिक्षक शत्रुहन साहू, कर्मचारीगण पुनीत वर्मा, हरीश कुमार साहू, सचिन नासरे, मोहन वर्मा, डोमार बंछोर, मेघनाथ सोनी, पुरूषोत्तम सोनी, जयंत साहू, हिम्मत मंडावी, गणमान्य नागरिक डी.के. सेन, जीवन चंदेल, जनक साहू एवं पतंजली योग समिति के सदस्य गण उपस्थित थे । योगाभ्यास के पश्चात् त्रिपुल मैदान जामुल में वृक्षारोपण भी किया गया । जिसके सुरक्षा एवं खादपानी की व्यवस्था पर जोर दिया गया । कार्यक्रम का संचालन उप अभियंता ए.के. लोहिया ने किया, आभार प्रदर्शन सहायक अभियंता दिनेश नेताम ने किया ।

  • Related Posts

    बस्ती चलो घर चलो अभियान के तहत महिला मोर्चा जामुल मंडल के द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न
    • April 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // भाजपा महिला मोर्चा मंडल द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर “बस्ती चलो घर चलो अभियान” तहत महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति योगिता साहू के नेतृत्व में रावण भाटा…

    और पढ़ें
    जामुल में ऑनलाइन सट्टा संचालन एवं मादक पदार्थ/अवैध शराब रखने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • April 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // जामुल थाना पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा ग्राम खेदामारा नहर किनारे मैदान में ऑनलाइन सट्टा (BETBHAI 9 लिंक) खेलते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *