भिलाई ओलंपिक्स: जेड खिलाड़ियों से मिले देवेंद्र यादव खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

शेयर करें

भिलाई ।। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बुधवार को भिलाई के विभिन्न स्टेडियम में चल रहे जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव में शामिल हुए। जहां वे विभिन्न खेलों में अपना जौहर दिखाने वाले खिलाड़ियों से मिले। उनका हौसला बढ़ाया और सभी को शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने भी खिलाड़ियों के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिता में जोर आजमाई की।

सुबह सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव पंत स्टेडियम सेक्टर 1 पहुंचे। जहां खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहां सभी खिलाड़ियों से विधायक ने हाथ मिलाया और सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके बाद विधायक श्री यादव सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। जहां क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों से मिलकर। फिर खुद भी क्रिकेट में जोर आजमाई की।

खिलाड़ियों की मांग पर विधायक भी खेल मैदान में उतरे और एक ओवर खेला। इससे सभी खिलाड़ियों में बड़ी उत्साह का महौल रहा। इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 3 पिकल बॉल ग्राउंड पहुंचे। सेक्टर 5 इंडोर स्टेडियम पहुंचे। पिकल बॉल का आज फाइलन खेला गया है। इसमें विधायक देवेंद्र यादव ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमारे जमीन के लिए बहुत जरूरी है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ् रहता है। खेल हमेशा जीतने के लिए ही खेला जाए या जरूरी नहीं। या हर बार खेल में जीत और हार दोनों के अपने मायने है और महत्व है।

जीत हमें आगे बढ़ने केलिए प्रेरित करते है। जीत से खुशी वाहवाही मिलती है। सम्मन और पुरस्कार मिलता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हार गलत बात है। हार हमे बताती है कि हमें और मेहनत करना। हार को भी यदि हम पाजिटिव लेंगे तो हार हमें तन और मत दोनों से और मजबूत करती है। अंत में विधायक श्री यादव ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला खेल ओलम्पिक संघ के महासचिव सुमीत पवार आदि शामिल रहे।


टेनिस के फाइनल मैच में 140 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना खेल प्रतिभा का जौहर रात में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का खेला जाएगा फाइनल मैच
भिलाई। जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शहर के विभिन्न खेल मैदानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। बुधवार को भी विभिन्न खेल मैदानों में खेल प्रतियोगिताएं हुई। इनमें सबसे खास बात यह रही कि टेनिस का फाइनल मैच खेला गया। इस खेल प्रतियोगिता में 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। हालाकि अबतक इसका फाइनल रिजल्ट नहीं आया है।

जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव सुमीत पवार ने बताया कि इसी प्रकार बॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार की रात में खेला जाएगा। बुधवार को जितने भी खेल प्रतियोगिताओं का फाइनल मैच होगा। उन सभी फाइनल मैच का रिजल्द गुरूवार को एक साथ घोषित किया जाएगा। क्योंकि कुछ खेल रात तक चलेंगे। सुमीत पवार ने आगे बताया कि बुधवार को बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फूटबॉल, टेनिस, क्रिकेट, बॉक्सिंग, पिकल बाल, बॉडी बिल्डिंग और कराटे खेल प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न खेल मैदानों में किया गया। इसमें बैडमिंटन में 80, बास्केटबॉल 120, फूटबॉल 164, टेनिस 10 , क्रिकेट 8 टीम, बॉक्सिंग 150 , पिकल बाल 25, बॉडी बिल्डिंग 50 और कराटे 150, बालीबाल में 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply