अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के आग्रह पर सवा दो लाख लोग जुड़ेंगे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल होंगी

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के आग्रह पर सवा दो लाख लोग जुड़ेंगे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल होंगी

शेयर करें

योग से तन स्फूर्त,मन शांत, व प्राण को मिलती है शक्ति।


रायपुर। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में विद्या भारती मध्य क्षेत्र के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर कोविड-19 को दृष्टिगत रख जन जन तक योग को पहुंचाने हेतु एक विराट कार्यक्रम की संयोजना की गई है। जिसके अंतर्गत विद्या भारती मध्य क्षेत्र के चार प्रांत मालवा, मध्य भारत, महाकौशल (मध्यप्रदेश राज्य) व छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांतीय इकाईयों के समस्त कार्यकर्ता, सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य परिवार, अभिभावक गण, छात्र-छात्राएं, पूर्व आचार्य, पूर्व छात्र, योग शिक्षार्थी व शिक्षक गण व संपर्क परिवार सहित अनेक जन सामान्य इसयूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारित होने वाले इस आयोजन में विद्या भारती मालवा प्रांत के संयोजन में 80000 परिवार के साथ 400000 लोगों के इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने व योग करने का लक्ष्य है। इंदौर प्रेस क्लब पर आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के संयोजक एवं विद्या भारती मालवा के सह सचिव हीना नीमा ने जानकारी देते हुए कहा, कि प्राचीन काल से ही हमारे देश में योग का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। महर्षि पतंजलि द्वारा निर्देशित योग ही आज के व्यस्ततम जीवन व्याधिग्रस्त वातावरण व अनियमित दिनचर्या से मुक्ति दिला सकता है। योग के अष्टांग नियमों का पालन करते हुए यदि योग को जीवन में अपनाया जाए तो योग जीवन को स्फूर्त, मन को शांत व प्राणों को शक्ति देने वाला सिद्ध होता है।विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष बद्रीनाथ केसरवानी, प्रादेशिक सचिव जुड़ावन सिंह ठाकुर, प्रांतीय संगठन मंत्री डॉक्टर देव नारायण साहू ने इस योग को छत्तीसगढ़ प्रांत में जन जन तक पहुंचाने हेतु लगातार प्रयासरत हैं। नगरीय विद्यालय, ग्रामीण विद्यालय जिसमें सवा दो लाख सदस्यों द्वारा योग दिवस के अवसर पर एक साथ जुड़ने की योजना बनी है। ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं अध्यक्षता डॉक्टर डी. राम कृष्ण राव (अध्यक्ष, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान) रहेंगे।संपूर्ण आयोजन 21 जून को प्रातः 7:30 बजे से मिनट 2 मिनट कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया है। जिसमें मध्य क्षेत्र के चारों प्रांतों के सभी कार्यकर्ताओं के साथ उनके परिवारजनों इस अभियान में पूर्व से पंजीकृत किए गए समाज जन एक साथ, एक समय में योग की विभिन्न मुद्राएं सीखेंगे व करेंगे। इसी श्रृंखला में विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा कोविड-19 करोना काल में वर्चुअल योग शिविरों का आयोजन कर घर-घर योग का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। इस आयोजन की तैयारी व कार्यकर्ताओं की लगन से हम इस आयोजन में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। जिसका साक्षी संपूर्ण समाज बनेगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्या भारती के यूट्यूब चैनल से होगा।

  • Related Posts

    प्रदेश के 2.92 लाख वन पट्टाधारी और 37,400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को मिल रहा योजना का लाभ
    • March 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपीएम नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी से देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में राशि अंतरित करेंगे

    और पढ़ें
    अगले वर्ष से श्रमिकों के 200 बच्चों को उत्कृष्ट स्कूलों में दाखिला हेतु अभिनव पहल
    • March 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंश्रमिक आवास एवं ई-रिक्शा की राशि 01 लाख रूपए से बढ़ाकर 1.50 लाख रूपए कर दी गई रायपुर // छत्तीसगढ़ विधानसभा में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा श्रम विभाग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *