खुर्सीपार क्षेत्र में ,5 करोड़ की लागत बिछेगा सड़को का जाल विभिन्न सड़को का होगा निर्माण

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार क्षेत्र की सड़कों का निर्माण हो रहा है। एक बार फिर खुर्सीपार के वार्ड वासियों को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। दीपावली के शुभ अवसर पर क्षेत्र वासियों को गिफ्ट के रूप में विधायक देवेंद्र यादव सड़कों की सौगात देने वाले है। खुर्सीपार क्षेत्र के करीब 18 प्रमुख सड़कों का निर्माण किया जा रहा है । एक तरह से पूरे खुर्सीपार क्षेत्र की सड़कों की जाल बिछाई जाएगी। इसके लिए विधायक श्री यादव ने पहल कर करके राज्य शासन ने 5 करोड़ रुपए से कार्य हो रहे है ।

श्री यादव लगातार वार्ड दौरा कर लोगों से भेंट मुलाकात कर रहे हैं। बीते करीब 2 माह से भेंट मुलाकात का दौर लगातार जारी है। इस मुलाकात के दौरान भिलाई नगर विधायक श्री यादव वार्ड के नागरिकों से घर घर जाकर भेंट मुलाकात करते हैं और उनका हालचाल जानते हैं। लोगोंकी समस्याओं का निदान करते है।बार बार सड़क की समस्या रही थी। पूरे क्षेत्र का सर्वे किये तो यह निकल के सामने आया की खुर्सीपार क्षेत्र की करीब 18 प्रमुख सड़के हैं जो जर्जर स्थिति में थी। जिसका खामियाजा लोग वर्षों से भुगतते रहे, लेकिन अब भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार की सभी सड़कों को पूरी तरह से मजबूत और नया बनाया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए नगर विधायक ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था शासन ने सभी सड़कों के निर्माण कार्य के लिए सीधे एक साथ 5 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है ताकि पूरी सड़कें एक साथ बने और पूरे खुर्सीपार क्षेत्र का विकास हो सके और क्षेत्र की नागरिकों को बड़ी सुविधाएं मिल सके।


जानिए कौन कौन सी सड़को का हो रहा निर्माण

वार्ड 49 में के.एल.सी. कॉलोनी सड़क नं 3,
के.एल.सी. कॉलोनी सडक नं 4,के.एल.सी. कॉलोनी सडक नं 5, के.एल.सी. कॉलोनी सड़क नं 6, के.एल.सी. कॉलोनी सडक नं 7,
गौतम नगर गली नं. 6,
शास्त्री नगर सडक नं. ए.वी.सी.,शास्त्री नगर सडक नं. 38, शास्त्री नगर सडक नं. 37 शास्त्री नगर सडक नं. 36, छावनी शंकर नगर आई.टी.आई मैदान,
ल आई.टी.आई. रोड से नंदनी रोड,बालाजी नगर सडक नं. 49, बालाजी नगर सडक नं. 50, बालाजी नगर सड़क नं. 51,बालाजी नगर सडक नं. 52, बालाजी नगर सडक नं. ए.वी.डी.,बालाजी नगर सड़क नं. 54 को बनाया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply