संभागायुक्त श्री कावरे के औचक निरीक्षण से मचा कार्यालयों में हड़कंपअनुपस्थित कर्मचारियों पर गिरी गाज

शेयर करें

दुर्ग // जिले के कार्यालयों में आज उस समय हड़कंप मच गया जब दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे ने अचानक दबिश दी, श्री कावरे कार्यालय खुलने के समय सुबह ही वाणिज्य कर विभाग दुर्ग के दफ्तर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित थे, सर्किल 1 कार्यालय में 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, एवं सर्किल 2 में कुल 22 एवं सर्किल 3 में 8 कर्मचारी एवं सर्किल 4 में 18 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आधे दिवस का वेतन काटे जाने की कार्यवाही की गई। संभागायुक्त ने सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए।

कार्यालयीन समय का रखे पूरा ध्यान- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संभागीय कार्यालय के निरीक्षण के दौरान 06 कर्मचारी अनुपस्थित पाए  गए जिस पर श्री कावरे ने अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए, सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।श्री कावरे ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभागीय सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों  पर की जा रही कार्यवाही का अवलोकन किया।

आरटीओ कार्यालय पहुंचते ही कर्मचारियों में मची अफरा तफरी- संभागायुक्त श्री कावरे जैसे ही परिवहन कार्यालय दुर्ग निरीक्षण के लिए पहुंचे उस समय उपस्थित कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई एवं अधिकारी सहित कर्माचारी सकते में आ गए, कार्यालय में 04 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन पर तत्काल कार्यवाही की गई। संभागायुक्त ने सभी टेबल पर नाम प्लेट रखने के साथ ही लायसेंस बनाने हेतु निर्धारित काउंटर में कार्यरत कर्मचारियों के भी नेम प्लेट भी आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए। कार्यालय में अव्यवस्थित रूप से रखे हुए नस्तियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए साथ ही कार्यालय में नियमित साफ सफाई रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply