ग्लोबल ट्राइबल कॉन्क्लेव 2022 में आए देश विदेश से कलाकारों राज्यपाल ने किया सम्मान,छत्तीसगढ़ के जनजातियों की छिपी हुई नैसर्गिक सौंदर्यता को मिलेगी नई पहचान

शेयर करें

रायपुर // राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ग्लोबल ट्राइबल कॉन्क्लेव में शामिल हुई। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके और अन्य अतिथियों ने आदि फाउंडेशन की पत्रिका का विमोचन किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस अवसर पर तंजानिया, ज़िम्बाम्बे सहित देश व प्रदेश के अन्य हिस्सों से आए कलाकारों को सम्मानित किया।


राज्यपाल सुश्री उइके ने कार्यक्रम में शामिल होने देश-विदेश से आए कलाकारों का छत्तीसगढ़ में स्वागत व अभिवादन क़िया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ की माटी में देश-विदेश के कलाकारों की उपस्थिति से यहां के युवाओं का उत्साह बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ के जनजातियों की छिपी हुई नैसर्गिक सौंदर्यता को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि आजादी  के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण एवं विश्वस्तर पर आदिवासियों के सांस्कृतिक आदान-प्रदान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ट्राइबल क्वीन ग्लोबल-2022 का आयोजन एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास किया उन्होंने कहा कि प्रकृति पुत्रियों के अद्वितीय सौंदर्य एवं गुणों को सामने लाने की यह पहल स्वागतयोग्य है। राज्यपाल ने इस अवसर पर आदिवासी समाज के जीवन और प्रकृति के साथ उनके संबंधों पर भी अपने विचार साझा किये।

राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोक-संस्कृति, लोक-परंपरा और लोक-धरोहरों में आदिवासी समुदाय का स्पष्ट प्रतिबिंब दिखलाई पड़ता है। प्रकृति के सानिध्य में रहकर उन्होंने वास्तविक और मौलिक सौंदर्य को प्राप्त किया है और यह बात सिर्फ प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में नहीं होकर संपूर्ण भारतवर्ष के लिए है।
कार्यक्रम को सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने भी अपना संबोधन दिया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply