सफाई की शिकायत पर भड़के विधायक ने, सुपरवाइजर ठेकेदार को लगाई फटकार, बेहतर व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश

शेयर करें

भिलाई ।। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्ड दौरा कर रहे हैं और वार्ड के नागरिकों के साथ मिलकर भेंट मुलाकात कर लोगों का हाल-चाल जान रहे हैं। उनकी समस्याओं का निदान भी कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज बुधवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड वासियों से भेंट मुलाकात की लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं भी सुनी। इस दौरान वार्ड की महिलाओं ने बताया कि मंदिर में ज्योति कलश भवन, डोम शेड आदि की मांग की।

विधायक देवेंद्र यादव ने जनता की मांग पर तत्काल घोषणा करते हुए वहां की जल्द ही मंदिर में ज्योति कलश भवन की स्थापना की जाएगी । साथ ही वार्ड में विभिन्न सांस्कृतिक धार्मिक व पारिवारिक आयोजनों के लिए एक भव्य सर्व सुविधा युक्त डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने नगर निगम भिलाई के जून 4 खुर्सीपार के जोन आयुक्त को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द मंदिरों में ज्योति कलश भवन और डोम शेड निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार करें और प्रस्ताव बनाकर भेजें ताकि जल्द से जल्द प्रस्ताव को स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके।


बच्चों के साथ किए मध्यान्ह भोजन
भेंट मुलाकात के दौरान भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव नवीन शासकीय प्राथमिक शाला,शिवाजी नगर, खुर्सीपार पहुंचे। जहां वे स्कूली बच्चों से भेंट मुलाकात की। स्कूलों की पढ़ाई और व्यवस्था की जानकारी ली। शिक्षको से मिले। इसके बाद वे स्कूल के बच्चों के साथ मध्यान भोजन भी किया। मध्यान भोजन करते हुए विधायक श्री यादव ने कहां की मध्यान भोजन स्वादिष्ट है और अच्छा है।


गंदगी देख कर नाराज हुए विधायक
भेंट मुलाकात के दौरान भिलाई नगर विधायक जब शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड का दौरा कर रहे थे तब उन्होंने देखा कि गलियों में कचरा फैला हुआ है। गंदी बदबू आ रही है। वार्ड के नागरिकों ने भी विधायक देवेंद्र यादव से शिकायत की कि वार्ड में नियमित रूप से ठीक से सफाई नहीं होती। इसलिए वार्ड में गंदगी फैली रहती है। इस बात से विधायक देवेंद्र यादव जमकर नाराज हुए और नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए कहीं भी सड़कों पर सड़कों के किनारे गली मोहल्ले में कचरा जमा नहीं रहना चाहिए। नालियों की भी नियमित सफाई की जाए दोबारा शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का भी निर्देश दिए है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply