गौरवपथ एवं ठगड़ा बांध पर्यटन स्थल तीन माह में होगा पूर्ण

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे बड़े विकास कार्यों को समयावधि में पूर्ण करवाने एवं नवनियुक्त निगम कमिश्नर को शहर में चल रही बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं एवं जनहित की प्राथमिकता से अवगत कराने वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा , महापौर धीरज बाकलीवाल , आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं प्रशासनिक अमले के साथ फील्ड पर पहुंचे।

जिसमें उन्होंने 16 करोड़ की लागत से चल रहे ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट निर्माण, 6 करोड़ के गौरव पथ पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण व 5 करोड़ से बन रहा शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग का निरीक्षण किया। कार्यों की गति बढ़ाने एवं 3 माह के भीतर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि नए वर्ष 2023 में जनता को विकास कार्यों की सौगात मिलनी चाहिए जिसके लिए युद्धस्तर पर कार्य कराया जाए। सभी बड़ी परियोजनाओं में विशेष रूप से अधिकारियों की जिम्मेदारी एवं जवाबदेही तय की जाए।

गौरवपथ को नया स्वरूप देने के लिए जलभराव की स्थिति से निपटान एवं धुलमुक्त करने के लिए योजना अनुसार काम कराया जाए। डिवाइडर एवं प्रकाश व्यवस्था जनभावनाओं के अनुरूप हो। ठगड़ा बांध में राशि आने के बाद अब रुके हुए कार्यों को जल्द करवाते हुए फूड पार्क, बच्चों के झूले गार्डन एवं ओपन जिम का निर्माण जल्द प्रारंभ कराया जाए। वर्षों से उपेक्षित शिवनाथ नदी महमरा एनीकट व मुक्तिधाम पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए राज्य शासन द्वारा राशि की स्वीकृति दिलाई गई है जिसका जल्द से जल्द आमजनों को लाभ प्राप्त होना चाहिए जिससे नाका चौक से नयापारा एवं उरला बघेरा निवासियों को भी आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार की मंशा स्पष्ट है विकास कार्य समय सीमा पर एवं गुणवत्ता पूर्ण होने चाहिए। इस दौरान एमआईसी अब्दुल गनी, जयश्री जोशी, एल्डरमैन राजेश शर्मा , अंशुल पांडेय, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, प्रमोद दुबे, प्रकाश थवानी, करण यादव मौजूद थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply