पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में अग्निवीर भर्ती रैली 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तकअभ्यर्थियों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था

शेयर करें

 दुर्ग // अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां जैसे विभिन्न विभागों द्वारा इस आयोजन में किये जाने वाले कार्य जैसे ठहरने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, मैदान में साफ-सफाई की व्यवस्था इत्यादि के संबंध में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है।
ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को प्लानिंग करने के दिए निर्देश- 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में आयोजित होने वाले भती में लगभग 60 हजार अभ्यार्थियों के आने की संभावना है जिसके लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम के आस-पास चेकिंग पाईंट का भी सुझाव दिया, ताकि अनावश्यक भीड़ जमा होने से रोका जा सके।

साफ-सफाई का रखा जाएगा ध्यान एन.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. के छात्र करेंगें वालिंटियर- अक्सर इस तरह के आयोजनों में भारी भीड़ के कारण साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पाती जिसके कलेक्टर ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। ए.सी.सी., स्काउट गाइड और एन.एस.एस. की मदद लेने का भी सुझाव दिया।

उक्त बैठक में अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का, एडिश्नल एस.पी. ग्रामीण नंद कुमार साहू, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, कर्नल एस. रमेश सेना मेडल, संचालक भर्ती निदेशक भर्ती कार्यालय रायपुर, श्री आर. के. कुर्रे उपसंचालक ‘रोजगार’, सूबेदार मेजर शिवराम सैनी सहायक भर्ती अधिकारी, सूबेदार मेजर सतीश, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, आर.आई. पुलिस लाईन रमेश चंद्रा, आर.आई. यातायात अनिश सारथी उपस्थित रहे। कर्नल एस. रमेश सेना मेडल द्वारा अग्निवीर भर्ती आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया गया। तथा पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधनों की जानकारी लिए गये। आर. के. कुर्रे उपसंचालक ‘रोजगार’ को निर्देशित किया गया कि उक्त भर्ती रैली के समन्वय करते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु 10 दिसंबर को समस्त जिला अधिकारियों की बैठक आहुत की गई है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply