रायपुर ।। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह का आयोजन 28 सितंबर को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके के द्वारा स्काउट गाइड रोवर रेंजर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम शिक्षा मंत्री छग शासन विनोद सेवन लाल चंद्राकर राज्य मुख्य आयुक्त, संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद, सत्यनारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स एवं विधायक रायपुर , राजेश अग्रवाल कार्यवाही अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, कैलाश सोनी राज्य सचिव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
महामहिम राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए उनके बताए गए मार्ग को बच्चों में आत्मसात करने के साथ ही स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्य पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।
समारोह का मंच संचालन राज्य सचिव कैलाश सोनी तथा जिला संघ अध्यक्ष दुर्ग के श्री अशोक देशमुख के द्वारा किया गया। उक्त समारोह में राज्य से कुल 1100 स्काउट गाइड रोवर्स रेंजर्स के प्रतिनिधि के रूप में 96 स्काउट गाइड रोवर्स रेंजर्स सम्मानित हुए।
जिसमें जिले से प्रतिनिधि के रूप में शा उ मा वि भरर से सुभाष स्काउट, शा उ मा वि जामुल से लोकेश साहू स्काउट, शा हाई स्कूल कुथरेल से कु प्रेरणा साहू गाइड,शा हाई स्कूल गबदी से वर्षा साहू गाइड, विवेकानंद ओपन रोवर ग्रुप दुर्ग से डीकेस साहू, इंदिरा ओपन रेंजर टीम से कुमारी तनु देशमुख के साथ श्रीमती देविका रानी वर्मा शा आदर्श क उ मा वि दुर्ग जिला के प्रभारी के रूप में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट आदरणीय श्री अभय जयसवाल, जिला संघ अध्यक्ष आदरणीय श्री अशोक देशमुख, जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर, सहायक संचालक आदरणीय डॉ बी रघु, सहायक संचालक अमित घोष, जिला संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय बोहरा, श्री प्रकाश चंद्राकर, डॉक्टर हर्षिता शुक्ला, सहायक कीड़ा अधिकारी श्री तनवीर अकील, जिला संघ के समस्त पदाधिकारी गण, फनेन्द्र कुमार लोधी जिला संगठन आयुक्त स्काउट, श्रीमती नेहा राजपूत जिला संगठन आयुक्त गाइड ने जिले के सभी राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।










