जामुल ।। ए.सी.सी ट्रस्ट के माध्यम से सर्व सेवा समिति संस्था द्वारा संचालित दिशा उद्यमी परियोजना के अन्तर्गत नवयुवतियों को स्वाबलम्बी बनाने हेतु ब्यूटी एण्ड वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड एवं वार्ड 12 में की गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन माह के लिये चलाया जा रहा है। इस हेतु 2 केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया है।
जिसके अन्तर्गत कार्यक्रम वार्ड 04 के केन्द्र का शुभारम्भ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती सरोजनी चन्द्राकर एवं वार्ड 12 के केन्द्र का शुभारम्भ नगर पालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार तथा पार्षद श्रीमती निशा चन्नेवार के कर कमलों द्वारा किया गया।
दोनों ही प्रशिक्षण केन्द्रों में 15-15 प्रशिक्षार्थियों का चयन आर्थिक आधार पर किया गया, तीन माह की प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के पश्चात प्रशिक्षार्थियों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिये एक-एक बिजनस किट भी दिया जायेगा जिससे वे अपना स्वयं का कार्य भी शुरू कर सकें।
समस्त कार्यक्रम का कियान्वयन ए.सी.सी ट्रस्ट के सी.एस.आर. हेड संजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में उनकी टीम द्वारा कराया गया उपस्थित गणमान्यों के द्वारा ए.सी.सी ट्रस्ट के इस कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की गई।










